{"_id":"5e3c4f4d8ebc3ee6053df348","slug":"include-jco-in-the-proposal-sent-to-the-ministry-of-defense-almora-news-hld372506558","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षा मंत्रालय को भेजे प्रस्ताव में जेसीओ और अन्य रैंक भी करें शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षा मंत्रालय को भेजे प्रस्ताव में जेसीओ और अन्य रैंक भी करें शामिल
विज्ञापन
अल्मोड़ा में हुई पूर्व सैनिक लीग की बैठक में मौजूद पूर्व सैनिक।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग की जनरल बीसी जोशी सभागार में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि 1965, 1971 के युद्ध में शामिल इमरजेंसी शॉट सर्विस कमीशन के कई अधिकारियों को पेंशन नहीं मिलती है। ऐसे अधिकारियों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की तरह विशेष पेंशन देने का प्रस्ताव रक्षा मंत्रालय को भेजा गया है। इन युद्धों में भाग लेने वाले जेसीओ समेत अन्य रैंक को भी इसमें शामिल किया जाए।
उन्होंने आरोप लगाया कि शहर और कैंट एरिया के कई शौचालयों में अक्सर ताला लगा रहता है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शहर में बंदरों का आतंक काफी बढ़ गया है। बंदर फसलों को चौपट कर रहे हैं। अकेले आवाजाही करने पर लोगों को खतरा बना रहता है। उन्होंने बंदरों के आतंक से छुटकारा दिलाने की मांग की।
अध्यक्षता लीग के अध्यक्ष सेवानिवृत्त कैप्टन दीपक कुमार टम्टा ने और संचालन सचिव सेवानिवृत्त नायब सूबेदार सुरेंद्र लाल टम्टा ने किया। बैठक में उपाध्यक्ष जीवन वर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद बिष्ट, कोषाध्यक्ष आशीष वर्मा, चंदन पवार, पूरन ऐरी, विनोद गिरी, रोशन लाल, एसके जोशी, पीसी तिवारी, शरद कुमार, सुधीर जोशी, महेंद्र बिष्ट, नवीन जोशी, एसएस बिष्ट, सीएस बिष्ट, जीएम जोशी, पूरन चंद्र, जेजेएस बिष्ट, नंदन लाल साह, डीके चौधरी, पूरन सिंह, उम्मेद बिष्ट, मोहन वर्मा, चंदन सिंह मौजूद थे।