{"_id":"65ac1fcdc7ca4017e6003aeb","slug":"in-their-desire-to-become-rich-an-intoxicant-was-injected-into-the-veins-of-the-youth-of-the-hills-almora-news-c-232-1-alm1001-7377-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अमीर बनने की चाहत में पहाड़ के युवाओं की नसों में नशा घोलने वाला धरा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अमीर बनने की चाहत में पहाड़ के युवाओं की नसों में नशा घोलने वाला धरा गया
Sun, 21 Jan 2024 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 21 Jan 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। ट्रैक्टर चलाकर आजीविका चलाने वाले रामपुर के युवक पर जल्द अमीर बनने की ऐसी धुन सवार हुई कि उसने नशा तस्करी कमाई का जरिया मान लिया। उसने पहाड़ के युवाओं को अपना टारगेट बनाया और नशे की सप्लाई करने अल्मोड़ा पहुंच गया। एसओजी और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने 108.70 ग्राम स्मैक के साथ उसे गिरफ्तार किया है। वह स्मैक को बाइक के टूल बॉक्स में छिपाकर ले जा रहा था।
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात एसओजी प्रभारी सुनील धानिक और एएनटीएफ प्रभारी सौरभ कुमार भारती के नेतृत्व में टीम लमगड़ा क्षेत्र में गश्त कर रह थी। मोरनौला से कुछ दूरी पर बरेली के नंबर की बाइक को रोका गया। शक होने पर तलाशी ली गई तो बाइक के टूल बॉक्स से टीम को 108.70 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में बाइक सवार ने अपना नाम जाफर अली (42), निवासी जौरासी, थाना खजूरिया, रामपुर, यूपी बताया। इसके बाद टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एएसआई नारायण दत्त जोशी, कांस्टेबल राजेश भट्ट, राकेश भट्ट, केशव भौत, नीरज सिंह शामिल रहे। संवाद
लमगड़ा होते हुए चंपावत पहुंचानी थी स्मैक
अल्मोड़ा। जाफर अली ने पूछताछ में बताया कि आमदनी कम होने से घर चलाना मुश्किल हो रहा था। ऐसे में उसने नशे के तस्करी का रास्ता चुना। बरेली से उसने सस्ते दामों में स्मैक खरीदी और इसे पहाड़ के युवाओं को ऊंचे दाम में बेचने के लिए निकल पड़ा। उसका मकसद लमगड़ा होते हुए स्मैक को चंपावत पहुंचाना था। लमगड़ा के पास एसओजी और एएनटीएफ की टीम ने उसे धर लिया। संवाद
विज्ञापन
आपराधिक पृष्ठभूमि
अल्मोड़ा। पुलिस के मुताबिक जाफर अली आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है। उसके खिलाफ रामपुर के खजुरिया थाने में धारा 420 और 342 के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस उसके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की भी खोजबीन में जुटी है।
मैदान से चढ़ रही स्मैक, पहाड़ से उतर रहा गांजा और चरस
अल्मोड़ा। ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के बीच नशे के सामान की तस्करी के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। जिले में मैदानी क्षेत्रों से स्मैक और अफीम पहुंच रही है तो यहां से गांजा और चरस बड़ी मात्रा में तराई जा रहा है।
पुलिस से मिले आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2023 से अब तक मैदानी क्षेत्रों से जिले में पहुंची 532.56 ग्राम स्मैक और 2.600 ग्राम अफीम बरामद हुई। वहीं पुलिस ने 7.165 किलो चरस और 322.209 किलो गांजा पकड़ा है।
नशे के सामान की तस्करी में पुलिस ने बीते वर्ष 2023 से अब तक 53 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अधिकतर आरोपी युवा हैं। पुलिस के मुताबिक नशे के सामान की तस्करी से मोटा मुनाफा कमाने के साथ ही अपनी नशे की लत को पूरा करना अधिकतर आरोपियों का मकसद सामने आया है। हालांकि चरस तस्करी में पकड़े गए एक आरोपी ने बताया कि उसने निजी अस्पताल में हुए पत्नी के सिजेरियन ऑपरेशन के लिए कर्ज को चुकाने के लिए इस दलदल में कदम रखा। संवाद
स्मैक का उपयोग करने वाले अधिकतर युवा
अल्मोड़ा। पुलिस के मुताबिक जिले में पहुंचने वाली स्मैक का उपयोग करने वाले अधिकतर युवा, बल्कि विद्यार्थी हैं। पुलिस ने ऐसे कई युवाओं को चिह्नित किया है जिनकी काउंसिलिंग की जा रही है।
कोट
युवा वर्ग नशे की गिरफ्त में फंस रहा है। जिले को ड्रग फ्री बनाने के लिए हरसंभव उपाय किए जाएंगे। पुलिस तस्करों को नहीं छोड़ेगी। नशे के सामान की तस्करी की चेन भी खंगाली जा रही है।
- देवेंद्र पींचा, एसएसपी, अल्मोड़ा।