फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   In the villages of Ranikhet and Dwarahat, pigs harvested in ruins

रानीखेत और द्वाराहाट के गांवों में सुअरों ने तबाह की फसल

Fri, 21 Jul 2017 10:18 PM IST
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो रानीखेत
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो रानीखेत Updated Fri, 21 Jul 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
In the villages of Ranikhet and Dwarahat, pigs harvested in ruins
खेत - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
रानीखेत और द्वाराहाट तहसील में सुअरों के आतंक ने किसानों की मेहनत पर पूरी तरह से पानी फेर दिया है। ग्रामीण सब्जी और फसल उत्पादन के माध्यम से किसी तरह आजीविका चला रहे थे, लेकिन सुअरों ने खेतों को पूरा खोद डाला है। 

रानीखेत तहसील के महतगांव, गल्ली बस्यूरा, ताड़ीखेत से लगे गांव सब्जी उत्पादन के लिए मशहूर हैं। सुअर रात में कुरमुलों की तलाश में खेतों को खोद देते हैं, जिस कारण फसल तबाह हो जा रही है। द्वाराहाट के असगोली, धन्यारी क्षेत्रों में सुअरों का खासा आतंक है। धन्यारी में सूअरों ने बृहस्पतिवार रात जगदीश सिंह और रमेश सिंह के घर के पास खेतों में लगाए गडेरी के पौध तहस नहस कर दिए। ग्राम प्रधान कमला देवी ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर प्रभावित काश्तकारों को मुआवजा दिलाने की मांग की है। दैरी, बिजेपुर आदि क्षेत्रों में भी जंगली सुअरों का आतंक है। ग्रामीणों के पहरा देने के बावजूद आंख बचाकर सूअर खेतों में घुस जाते हैं। यहां ग्रामीणों ने धान, मडुवा, सोयाबीन, तिल आदि फसलें बोई हैं, सूअरों ने खेतों को खोदकर पूरी तरह से तहस नहस कर दिया है। माया बिष्ट, गोपाल लाल शाह, गिरीश चंद्र, चंदन सिंह, भूपाल सिंह, शीलू त्रिपाठी आदि के खेत इनमें शामिल हैं। ग्रामीणों ने कहा कि तमाम दिक्कतों के कारण ही ग्रामीण पहाड़ से पलायन को विवश हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन को ज्ञापन भेजकर आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed