फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   In the scorching heat, people are forced to carry water from water sources three kilometers away.

Almora News: भीषण गर्मी में तीन किमी दूर जलस्रोतों से पानी ढोने की मजबूरी

Sat, 23 May 2026 10:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 23 May 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
In the scorching heat, people are forced to carry water from water sources three kilometers away.
अल्मोड़ा। गर्मी बढ़ने के साथ ही जिले में पेयजल संकट गहरा गया है। पर्याप्त पानी नहीं मिलने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। प्रभावित क्षेत्रों में जल संस्थान ने पेयजल टैंकर भेजकर पानी वितरित किया। सड़क से दूर गांवों में लोग दो से तीन किमी दूर जल स्रोतोें से पानी ढो रहे हैं।
विज्ञापन


बिजली गुल होने पर कई बार पंपिंग ठप होने से नगर के जलाशयों को पानी नहीं मिल पा रहा है। मोहल्लों में जलापूर्ति ठप है। पानी के लिए लोग तरस गए हैं। शनिवार को नगर के कई क्षेत्रों में पानी का प्रेशर स्लो रहा, जिससे लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाया। जिले के जैंती, लमगड़ा, धौलादेवी, हवालबाग समेत कई इलाकों में पेयजल संकट गहरा गया है।जल संस्थान ने शीतलाखेत, सल्ला, डीनापानी, चिमार्ख आदि क्षेत्रों में 10 हजार लीटर पानी वितरित किया। यह भी नाकाफी रहा।
विज्ञापन

सड़क से दूर गांवों में पेयजल टैंकर भी नहीं पहुंच पा रहा है। इससे वहां अधिक दिक्कतें हो रही है। ग्रामीण नौले और धारों से पानी लाकर काम चला रहे हैं।

कोट

सल्ला, डीनापानी, चिमार्ख आदि प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल टैंकर भेजकर पानी वितरित किया गया। जहां भी पानी की समस्या है वहां प्राथमिकता से टैंकर भेजे जा रहे हैं। - रजत लोहिया, सहायक अभियंता जल संस्थान अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


पंप से लीकेज, पर्याप्त पानी न मिलने से लोग परेशान

द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। खीरोघाटी पंपिंग पेयजल योजना में पर्याप्त पानी आपूर्ति नहीं होने से धन्यारी, कूना, असगोली सहित क्षेत्र के तीन दर्जन गांवों में लोगों को बहुत कम पानी मिल रहा है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तिपौला में एक पंप खराब है जबकि चमीनी के पंप से पानी लीक हो रहा है। इससे खीरोघाटी पंपिंग पेयजल योजना में पानी की पूरी सप्लाई नहीं हो रही है। नलों में पर्याप्त पानी नहीं आने से लोगों जो जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिल रहा है।

धन्यारी के प्रधान प्रकाश अधिकारी ने बताया कि पेयजल आपूर्ति व्यवस्था चरमराने से क्षेत्र के लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि एक दो स्थानों पर पाइप लाइन फटी है, जिससे पानी बर्बाद हो रहा है। इसे दुरुस्त किया जाए।


कोट

पंप से पानी लीकेज होने की सूचना मिली है। इसे रविवार को दुरुस्त कराया जाएगा। पंपिंग कम होने से दिक्कतें आ रही हैं। पंपिंग के घंटे शीघ्र बढ़ाए जाएंगे ताकि लोगों को पर्याप्त पानी मिल सके। - प्रदीप कन्याल, सहायक अभियंता जल संस्थान रानीखेत


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed