फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   In the opening match, beat nine Kumaon Champawat

उद्घाटन मैच में नौ कुमाऊं ने चंपावत को हराया

Wed, 18 Mar 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Wed, 18 Mar 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
In the opening match, beat nine Kumaon Champawat

खेल विभाग के तत्वावधान में स्थानीय स्टेडियम में कुमाऊं मंडल स्तरीय पुरुष ओपन हॉकी प्रतियोगिता शुरू हो गई है। उद्घाटन मैच में नौ कुमाऊं ने चंपावत को 9-2 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया।

विज्ञापन


उद्घाटन मैच में नौ कुमाऊं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चंपावत पर एकतफा जीत हासिल की। नौ कुमाऊं ने मैच 9-2 गोल के अंतर से जीत लिया। दूसरा मैच रानीखेत और अल्मोड़ा की टीमों के मध्य खेला गया, जिसमें रानीखेत ने 2-0 से जीत दर्ज की। तीसरे मैच में ऊधमसिंह नगर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चंपावत को 6-0 से हराया।
विज्ञापन


रेफरी योगेश जोशी, अमित कटारिया, दीपक वर्मा, पंकज टम्टा, मोहित रावत, राजेंद्र कनवाल थे। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन नौ कुमाऊं के मेजर प्रियंक शर्मा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में खेले भावना से भागीदारी कर अच्छा प्रदर्शन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी राशिका सिद्दीकी, दुर्गा प्रसाद आर्य, संयक्त सचिव हॉकी उत्तराखंड योगेश जोशी, हीरा कनवाल, गोकुल शाही, हरीश गोस्वामी, रतन बिष्ट, वेद प्रकाश बिनवाल, यशवंत कुमार, योगेश कुमार आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed