Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   In the budget, the allegations of ignoring the interests of the general public

बजट में आम जनता के हितों की अनदेखी का आरोप 

Fri, 09 Feb 2018 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Updated Fri, 09 Feb 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
In the budget, the allegations of ignoring the interests of the general public
गांधी पार्क अल्मोड़ा में धरना देते भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
भाकपा (मार्क्सवादी) ने केंद्र सरकार के बजट को जनविरोधी बताते हुए इसे कारपोरेट हितों को साधने वाला बताया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसके खिलाफ चौघानपाटा में धरना दिया और नारेबाजी की।
विज्ञापन


इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि बजट में आम जनता के हितों की अनदेखी की गई है। मध्यम वर्ग और आम जनता के हितों का ख्याल नहीं रखा गया है।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य बीमा योजना को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन उसका लाभ सिर्फ निजी कंपनियों को पहुंचने वाला है। उन्होंने कहा कि सरकार का रबी के सीजन में किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का दावा भी पूरी तरह झूठा साबित हुआ है।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि भाजपा के साढ़े तीन साल के कार्यकाल में नौकरियों में भारी कटौती की गई है। सभा में जिला सचिव दिनेश पांडे, आरपी जोशी, सुनीता पांडे, यूसुफ तिवारी, सरस्वती नंदा, सुशील तिवारी, सोनू सिजवाली, प्रमोद रावत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed