फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   In Seli village, son-in-law attacked his father-in-law with a sharp weapon, resulting in his death.

Almora News: सेली गांव में दामाद ने ससुर पर धारदार हथियार से किया हमला, मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
In Seli village, son-in-law attacked his father-in-law with a sharp weapon, resulting in his death.
दन्या (अल्मोड़ा)। धौलादेवी ब्लॉक के सेली गांव में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। हरियाणा से आए दामाद ने अपने ससुर पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर हालत में परिजन उन्हें लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचे। वहां से एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। हल्द्वानी पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी अपनी पत्नी को लेकर भाग गया।
विज्ञापन



लंबे समय से हरियाणा में रह रहे चंद्रशेखर पांडेय (52) कुछ समय पहले अपने गांव पैतृक सेली लौटकर खेती-बाड़ी करने लगे थे। उनके तीन बेटे और दो बेटियां है। उन्होंने बीते अप्रैल में अपनी बड़ी बेटी की शादी हरियाणा निवासी युवक से की थी। शनिवार को दामाद और बेटी अचानक सेली गांव पहुंचे।
विज्ञापन


आरोप है कि रविवार को दामाद ने किसी बात पर चंद्रशेखर पांडेय पर धारदार हथियार (पाटल) से हमला कर दिया। उसने 12 से अधिक वार किए जिससे उनके हाथ-पैर की हड्डियां टूट गईं और सिर पर गंभीर चोटें आईं। वारदात के बाद आरोपी ने चंद्रशेखर की पत्नी और अन्य बच्चों को एक कमरे में बंद कर दिया और पति-पत्नी मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




रविवार रात जब ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई तो बंद कमरे खोलकर परिजनों और चंद्रशेखर को मुक्त कराया लेकिन वह लहूलुहान और गंभीर हालत में मिले। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने नाजुक हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें अल्मोड़ा बेस अस्पताल ले गए। वहां से चिकित्सकों ने हल्द्वानी रेफर कर दिया।

सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी पहुंचने से पहले ही चंद्रशेखर ने दम तोड़ दिया। एसटीएच के डॉक्टरों के मुताबिक अत्यधिक खून बहने और सिर की हड्डी फ्रैक्चर होने के कारण उनकी मौत हुई। परिजनों ने दन्या थाने में तहरीर दी है।



=== कोट ===
सेली गांव में हुई घटना को लेकर पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क कर आवश्यक जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। - बलवंत सिंह रावत, सीओ, अल्मोड़ा


===
उत्तराखंड पुलिस ने हरियाणा पुलिस से साधा संपर्क

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आरोपियों की धरपकड़ को लेकर सख्त हो गई है। उत्तराखंड पुलिस ने हरियाणा पुलिस से भी संपर्क साधा है ताकि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।




:==============================:=
सेली गांव में दहशत, सहमे लोग अकेले नहीं निकल रहे बाहर



- परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
संवाद न्यूज एजेंसी

दन्या (अल्मोड़ा)। जिले के धौलादेवी ब्लॉक के भनोली तहसील अंतर्गत सेली गांव में सब कुछ सही चल रहा था लेकिन इस वारदात से वहां का माहौल ही बदल गया है। हालिया घटना से गांव में दहशत और ग्रामीणों में तनाव का माहौल है। लोग डरे-सहमे हैं। लोग सुरक्षा की दृष्टि से अकेले घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। वह साथ या समूह में जा रहे है।



चंद्रशेखर पांडेय की मौत से सेली गांव के लोग खौफजदा हैं। इस मामले में दन्या थाने में अब तक किसी ने तहरीर नहीं दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार सेली गांव निवासी चंद्रशेखर पांडेय के परिवार में पत्नी, तीन बेटे और दो बेटियां हैं। चंद्रशेखर के कुछ रिश्तेदार हरियाणा में रहते हैं। उन्हीं रिश्तेदारों के माध्यम से चंद्रशेखर ने बीते अप्रैल में अपनी बड़ी बेटी की शादी हरियाणा निवासी युवक से कराई थी।



इस विवाह और पारिवारिक पृष्ठभूमि के बीच अचानक हुई इस वारदात ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है। घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा है। फिलहाल पुलिस को औपचारिक शिकायत न मिलने के कारण मामले में कोई आधिकारिक कार्रवाई शुरू नहीं हो सकी है।


ग्रामीण बोले-बाहर से आने वालों पर रखनी चाहिए नजर

सेली गांव के लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। गांव में हुई वारदात के बाद लोग घटना के बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं। उनके चेहरे पर खौफ दिखाई दे रहा है। बच्चों और खुद की सुरक्षा को लेकर लोग चिंतित है। गांव के लोगों का कहना है कि बाहरी स्थानों से गांव में आने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखी जानी चाहिए ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने घटना की जांच कर मामले का पर्दाफाश करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed