{"_id":"574b37f54f1c1bd24c108bf5","slug":"in-school-workshop","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों में विकसित करें सकारात्मक सोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों में विकसित करें सकारात्मक सोच
ब्यूराे/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 30 May 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
स्कूल में वर्कशॉप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के सौजन्य में सेना के गोरखा हाल में हुए कार्यक्रम में वर्ल्ड मैमोरी रिकार्ड होल्डर मो. फैजल ने अभिभावकों से बच्चों में सकारात्मक सोच विकसित करने पर जोर दिया। कहा कि अभिभावक अपने और बच्चों के मध्य सकारात्मक संबंध बनाने का प्रयास करने की कोशिश करें। बच्चों में नेतृत्व क्षमता विकसित करनी चाहिए।
विज्ञापन
इससे पहले एल जैनी ने मो. फैजल के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मो. फैजल तीन बार वर्ल्ड मैमोरी रिकार्ड होल्ड कर चुके हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य सुशील जोशी ने अभिभावकों से स्कूल में होने गतिविधियों में भागीदारी करने का आह्वान किया। संचालन शिक्षिका प्रवीन हामिद ने किया। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाएं, अभिभावक और कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन