फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   in ranikhet Governor salutes the spirit of the women of the mountain

पहाड़ की महिलाओं के जज्बे को सैल्यूट : बेबी रानी मौर्य

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
in ranikhet Governor salutes the spirit of the women of the mountain
एफआरएच में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य का स्वागत करते जिलाधिकारी नितिन भदौरिया। संवाद न्यूज एजेंस? - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य पहाड़ की वीर नारियों और महिलाओं की मेहनत को देखकर काफी प्रसन्न नजर आईं। एक दिन के प्रवास पर रानीखेत पहुंची राज्यपाल सबसे पहले केआरसी के वूलन रिहैबिलिटेशन केंद्र गईं। यहां उन्होंने वीर नारियों के बनाए ऊनी कपड़ों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पहाड़ की महिलाएं स्वरोजगार के क्षेत्र में क्रांति लाने का काम कर रहीं हैं। वह पहाड़ की महिलाओं के जज्बे को सैल्यूट करती हैं।
विज्ञापन

बुधवार को मजखाली हेलीपैड में महिला आयोग की प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति साह सहित तमाम जनप्रतिनिधियों और जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने राज्यपाल बेबी रानी मौर्य का स्वागत किया। रानीखेत पहुंचकर सबसे पहले राज्यपाल केआरसी के वूलन रिहैबिलिटेशन केंद्र पहुंचीं। यहां उन्होंने वीर नारियों के बनाए ऊनी उत्पादों का अवलोकन किया। शॉल, स्वेटर, जैकेट, टोपी, मफलर देखकर वह काफी खुश हुईं। इस दौरान उन्होंने यहां काम करने वालीं महिलाओं से बातचीत कर उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने रानीखेत को खूबसूरत जगह बताते हुए बताया कि वह 35 वर्ष पूर्व यहां आईं थीं।
विज्ञापन

वहीं, वन विश्राम गृह में एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना समूह की महिलाओं ने उनका स्वागत किया। यहां उन्होंने महिलाओं के स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्य को देखकर लगता है कि पहाड़ की महिलाएं स्वरोजगार के क्षेत्र में क्रांति लाने का काम कर रहीं हैं। उनके जज्बे और काम को वह सैल्यूट करना चाहती हैं। उन्होंने समूह के उत्पादों को राजभवन में अतिथियों के सत्कार के लिए भेजने के निर्देश दिए। इस दौरान समूह की ओर से बनाया गया केक काटा गया। डीएम नितिन भदौरिया ने जिले में चल रहे महिला समूहों और उनके कार्यों के बारे में अवगत कराया। एफआरएच में रात्रि विश्राम करने के बाद राज्यपाल 21 जनवरी की सुबह बेतालघाट में होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न संगठनों के लोग राज्यपाल से मिले, ज्ञापन भी सौंपे
रानीखेत (अल्मोड़ा)। भाजपा और कांग्रेस सहित तमाम संगठनों के जनप्रतिनिधियों ने राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से मुलाकात की। छावनी के उपाध्यक्ष संजय पंत, मोहन नेगी, धन सिंह रावत, भाजपा जिला महामंत्री प्रेम शर्मा, विनोद चंद्र, मदन कुवार्बी, गणेश राम आदि ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर रानीखेत नगर पालिका का प्रस्ताव राज्य सरकार के माध्यम से रक्षा मंत्रालय को भिजवाने की अपील की। इस दौरान रानीखेत में अदद खेल मैदान की समस्या का मामला भी उठाया गया। लोगों ने रानीखेत जिले की बात भी राज्यपाल के सम्मुख रखी। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति शाह मिश्रा के नेतृत्व में महिलाओं ने राज्यपाल को मेथी और मंडुवे के लड्डू भेंट किए। ताड़ीखेत के ब्लाक प्रमुख हीरा रावत ने राजकीय अस्पताल की समस्या को राज्यपाल के सम्मुख उठाया। उन्होंने डिजिटल एक्स रे मशीन, फिजिशियन, एनआईसीयू और एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। इस दौरान राजेश मठपाल, प्रदीप गुसाई, राजेंद्र जसवाल, दीपक करगेती आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed