फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   improvment sopply depot rout started

सप्लाई डिपो मार्ग का सुधारीकरण शुरू, अब हिचकोले खाते हुए नहीं जाएंगे बच्चे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 05:57 PM IST
विज्ञापन
improvment sopply depot rout started
इस तरह से सुधारीकरण का कार्य हो रहा है सप्लाई डिपो मार्ग में। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। वर्षों से गड्ढों से पटी दो सड़किया-सप्लाई मोटर मार्ग के सुधारीकरण की याद अब सेना को आ गई है। सड़क के डामरीकरण की कार्रवाई शुरू हो गई है। बता दें कि यह सड़क क्षेत्र के कई विद्यालयों को जोड़ती है और वर्षों से गड्ढों में तब्दील थी। विद्यालयों को जाने वाले वाहन इसी सड़क से होकर गुजरते थे और बच्चे यहां से हिचकोले खाते हुए गुजरते हैं।
विज्ञापन

पूर्व में छावनी परिषद के सभासदों ने भी इस मुद्दे को बोर्ड की बैठक में केआरसी कमांडेंट ब्रिगेडियर जीएस राठौर के सम्मुख उठाया था। अब सड़क के सुधारीकरण को हरी झंडी मिल चुकी है। सेना के माध्यम से एमईएस ने इस सड़क का सुधारीकरण का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

सड़क बनने के बाद जहां लोगों को गड्ढों से मुक्ति मिलेगी, वहीं स्कूल को जाने वाले बच्चों को भी अब हिचकोले खाते हुए स्कूल नहीं जाना पड़ेगा। छावनी परिषद के सभासद संजय पंत ने इसके लिए सेना का आभार जताया है। कहा कि कई बार इस मुद्दे को कैंट बोर्ड की बैठकों में उठा चुके हैं। पूर्व में केआरसी के कमांडेंट से भी वार्ता हुई। उन्होंने इस समस्या को प्राथमिकता के साथ सुना। अब सुधारीकरण का कार्य शुरू हो गया है। निर्माण कार्य पूरा होने तक फिलहाल सड़क को आवाजाही के लिए बंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed