{"_id":"5f84405e8ebc3e9bfc4f6f0c","slug":"improve-the-condition-of-gurudabanj-bamanswal-road-almora-news-hld4002049173","type":"story","status":"publish","title_hn":"भनोली तहसील में गुरुड़ाबांज-बमनस्वाल सड़क की दशा सुधारी जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भनोली तहसील में गुरुड़ाबांज-बमनस्वाल सड़क की दशा सुधारी जाए
विज्ञापन
अल्मोड़ा। गुरुड़ाबांज-अड़चाली-बमनस्वाल सड़क की दशा सुधारने की मांग को लेकर एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और एबीवीपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजन चंद्र जोशी के नेतृत्व में पंचायत प्रतिनिधियों के शिष्टमंडल ने भनोली की एसडीएम मोनिका से मुलाकात की और उन्हें जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने एसडीएम से जल्द सड़क की दशा सुधारने की मांग की।
शिष्टमंडल ने एसडीएम को बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चामी-अड़चाली-बमनस्वाल मोटर मार्ग का निर्माण 2014 में हुआ। 2017 में सड़क पर किया गया डामर उखड़ गया। बरसात में कई स्थानों पर कल्वर्ट और किनारे की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं। आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का भी ध्यान नहीं रखा गया, लेकिन तीन साल बीतने के बाद भी संबंधित विभाग और ठेकेदार ने मार्ग को सुधाराने की ओर ध्यान नहीं दिया।
मोटर मार्ग की स्थिति पैदल मार्ग से भी खराब हो चुकी है। मार्ग पर वाहनों के चलने पर यात्रियों को खतरा बना रहता है। इस मार्ग से क्षेत्र के दस गांवों के लोग लाभान्वित होते हैं। चेतावनी दी कि यदि जल्द मार्ग की दशा नहीं सुधारी गई तो समस्त ग्रामवासी आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजन जोशी के अलावा मेलकांडे के प्रधान प्रकाश पांडे, तालर-भैना के प्रधान नवीन जोशी, चामी के प्रधान गणेश राम, कुंदन राम, खड़कोली की प्रधान सीमा साह, हेमंत साह, कैलाश पांडे, जगदीश पांडे आदि शामिल रहे।