{"_id":"58ef64ab4f1c1b9c36cf87a5","slug":"impressions-and-raid-in-the-stores-of-meat-and-fish-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीट और मछली की दुकानों में छापे, जुुर्माना वसूला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीट और मछली की दुकानों में छापे, जुुर्माना वसूला
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Thu, 13 Apr 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
मछली की दुकान का निरीक्षण करते अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला प्रशासन, पालिका और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को नगर में स्थित मीट, मछली बाजार में छापा मारा और विभिन्न मामलों में नौ दुकानदारों का चालान किया गया। इनमें से पांच दुकानदारों से 1900 रुपये जुर्माना वसूला गया। एक दुकान में पॉलिथीन पाए जाने पर दुकान स्वामी से पांच सौ रुपये जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
एसडीएम विवेक राय के नेतृत्व में पालिका और खाद्य विभाग की टीम ने मीट, मछली का कारोबार चलाने वालों की दुकानों में छापेमारी की। इस दौरान दुकानों में गंदगी और सफाई नहीं होने पर एसडीएम के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने धारा 58 में चार दुकानों का चालान किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डा. अभय सिंह ने बताया कि चालान की कार्रवाई के बाद रिपोर्ट एडीएम कोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
इस दौरान पालिका के सफाई निरीक्षक ने भी एक दुकान में पॉलिथीन मिलने पर दुकान स्वामी को पांच सौ रुपये जुर्माना ठोका। जबकि चार अन्य दुकानों पर चालान की कार्रवाई करते हुए 1400 रुपये जुर्माना वसूला। एसडीएम विवेक राय ने बताया कि दुकान स्वामियों को बासी और खराब मीट, मछली नहीं रखने के निर्देश दिए गए हैं। सफाई को लेकर भी कड़ी चेतावनी दी गई है। उन्होंने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा और अगले निरीक्षण में नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कार्रवाई में जिला अभिहीत अधिकारी एएस रावत, पालिका के सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह भंडारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन