फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Illegal Mining in Vinod River

Almora News: अवैध खनन रोकने पहुंचे ग्रामीण तो माफिया ट्राॅली समेत फरार

Mon, 15 Jan 2024 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 15 Jan 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Illegal Mining in Vinod River
विनोद नदी में अवैध खनन, भूकटाव से अपनी जमीन से हाथ धो रहे लोग
विज्ञापन


चेक डैम के पत्थर उखाड़ने का भी लगाया आरोप


मौलेखाल(अल्मोड़ा)। स्याल्दे ब्लॉक की विनोद नदी में अवैध खनन की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इससे पहले ही माफिया ट्रॉली सहित मौके से फरार हो गए। लोगों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग उठाई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि वल्मरा और तामाढौन गांव के पास विनोद नदी में बेखौफ अवैध खनन हो रहा है। खनन से भू-कटाव शुरू हो गया है। माफिया भूकटाव को रोकने के लिए बनाए गए चेकडैम के पत्थर भी ले उड़े हैं। रविवार को वल्मरा और तामाढौन के ग्रामीण अवैध खनन रोकने के लिए मौके पर पहुंचे तो माफिया ट्रॉली सहित मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
मौलेखाल। वल्मरा और तामाढौन के ग्रामीणों ने प्रधान पृथ्वी पाल सिंह मंडाल और सरपंच उमा देवी के नेतृत्व में अवैध खनन रोकने की मांग पर डीएम, तहसीलदार को ज्ञापन भेजा। आरोप लगाया कि मानसूनकाल में इससे उनके गांव को खतरा पैदा हो सकता है। उन्होंने माफिया पर कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। वहां पर सुरेंद्र सिंह, नंदी देवी, जगत सिंह, लक्ष्मण गिरि आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट- विनोद नदी में अवैध खनन की सूचना मिली है। मैं सोमवार को निरीक्षण करुंगा। अवैध खनन बर्दाश्त नहीं होगा। माफिया के खिलाफ कार्रवाई होगी।

दीवान गिरी, तहसीलदार, स्याल्दे।

खेत में से गुजरती बिजली की लाइन जिसका तार टूटकर गिरा

खेत में से गुजरती बिजली की लाइन जिसका तार टूटकर गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed