फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   If there is harassment in the name of checking, there will be protest

चेकिंग के नाम पर उत्पीड़न किया तो होगा विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
If there is harassment in the name of checking, there will be protest
अल्मोड़ा। जिला मिष्ठान विक्रेता संघ के पदाधिकारियों ने दिवाली पर्व पर बाहरी लोगों द्वारा नगर में पेठे की मिठाई खुले में बेचने का विरोध किया। संघ का शिष्टमंडल नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी और पालिका के अधिशासी अधिकारी श्यामसुंदर प्रसाद से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा। संघ के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पवार और अन्य पदाधिकारियों का कहना है कि दीपावली के समीप आते ही बाहरी व्यक्ति बड़ी तादात में क्विंटलों के हिसाब से घटिया किस्म के पेठे की मिठाई को अल्मोड़ा लाते हैं और सस्ते दामों में उन्हें खुले में बेचते हैं। इससे मिष्ठान विक्रेताओं को आर्थिक नुकसान होने के साथ ही लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। मिष्ठान विक्रेता संघ ने कहा कि वह ऐसे किसी भी बाहरी व्यक्ति को दिवाली में बाजार में मिठाई नहीं बेचने देंगे। ज्ञापन देने वालों में संघ के जिलाध्यक्ष समेत उपाध्यक्ष मदन रावत, महासचिव सोभन सिंह सिजवाली, उप सचिव पंकज बगड़वाल, कोषाध्यक्ष इंदर बिष्ट शामिल हैं।
विज्ञापन

चेकिंग के नाम पर उत्पीड़न किया तो होगा विरोध
अल्मोड़ा। नगर व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष संजय साह रिक्खू ने कहा कि लॉकडाउन के छह माह से व्यवसायियों की आजीविका पर बुरा असर पड़ा है। व्यवसायियों को समय और मौसम के अनुसार अपना व्यापार तक बदलना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि दिवाली पर्व के मद्देनजर चेकिंग के नाम पर मिठाई, रेस्टोरेंट व्यवसायियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन के नेतृत्व में चेकिंग के नाम पर व्यवसायियों को पुलिस का खौफ दिखाकर जबरन बाल मिठाई के सैंपल लिए जा रहे हैं। इससे बाल मिठाई की बिक्री पर बुरा असर पड़ रहा है। कहा कि चेकिंग के नाम पर किसी भी मिठाई, रेस्टोरेंट, होटल व्यवसायियों का उत्पीड़न हुआ को व्यापारियों को एकजुट करके खाद्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed