{"_id":"6425cdc664be0942a50b2d80","slug":"i-have-left-the-kingdom-of-lanka-almora-news-c-8-1-98156-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: मैं तो छोड़ आई लंका का राज....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: मैं तो छोड़ आई लंका का राज....
Thu, 30 Mar 2023 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 30 Mar 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। डीनापानी में रामलीला मंचन के छठे दिन सूर्पणखा नासिका छेदन, खर-दूषण वध, सीता हरण, जटायु मरण, शबरी मिलन के दृश्यों का मंचन किया गया। पात्रों ने बड़ी सजीवता से अभिनय कर दर्शकों का मन मोहा। छठे दिन मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्याय कैलाश शर्मा ने दीप जलाकर रामलीला मंचन का शुभारंभ किया। उन्होंने रामलीला मंचन के लिए कमेटी के प्रयासों की सराहना की। सूर्पणखा के पात्र की भूमिका निभाते हुए निकी देवड़ी अपने अभिनय की छाप छोड़ी। रामलीला का आनंद लेने देर रात तक दर्शकों की भीड़ जुटी रही। संवाद
विज्ञापन