{"_id":"5e80b5e68ebc3e6fca0056a9","slug":"hundreds-of-laborers-from-bihar-nepal-and-up-want-to-return-home-almora-news-hld3786837124","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर लौटना चाहते हैं बिहार, नेपाल और यूपी के सैकड़ों मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर लौटना चाहते हैं बिहार, नेपाल और यूपी के सैकड़ों मजदूर
विज्ञापन
अल्मोड़ा के कलक्ट्रेट में लगी मजदूरों की भीड़।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में रहकर मजदूरी और राज मिस्त्री, कारपेंटर आदि का काम करने वाले बिहार, यूपी और नेपाल क्षेत्र के सैकड़ों मजदूर अपने घर लौटना चाहते हैं। रविवार को करीब 250 से अधिक मजदूर आदि कलक्ट्रेट पहुंचे और उन्होंने घर जाने की अनुमति देने की मांग की। इधर प्रशासन ने इन मजदूरों का डाटा तैयार कर लिया है और फिलहाल इन मजदूरों के भोजन आदि की व्यवस्था की जा रही है। शासन स्तर से आदेश मिलने के बाद ही उन्हें घर भेजने के बारे में विचार किया जाएगा। अन्यथा इन मजदूरों को अल्मोड़ा में ही रखा जाएगा।
कोरोना वायरस के कारण पिछले एक सप्ताह से सभी तरह के निर्माण कार्य ठप पड़े हैं और मजदूर घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। हालांकि प्रशासन ने मजदूरों के भोजन की व्यवस्था करवा दी है और उन्हें दोनों समय भोजन के पैकेट सप्लाई किए जा रहे हैं लेकिन इसके बावजूद अब यह मजदूर अपने घर लौटना चाहते हैं।
रविवार को लॉकडाउन में छूट के दौरान काफी संख्या में बिहार, यूपी और नेपाल के मजदूर कलक्ट्रेट पहुंच गए और उन्होंने अधिकारियों से उनके अपने राज्यों में भिजवाने की व्यवस्था करने की मांग की। इधर सहायक श्रम आयुक्त उमेश चंद्र राय ने बताया कि नेपाल और बाहरी राज्यों के मजदूरों की सूची तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि अल्मोड़ा और आसपास के 776 मजदूरों की सूची तैयार हो चुकी है। जबकि रानीखेत सहित कुछ अन्य तहसीलों में रह रहे मजदूरों के नाम जल्द ही प्राप्त हो जाएंगे। जिन मजदूरों के पास रहने के ठिकाने नहीं हैं उनके रहने की व्यवस्था भी की जा रही है। सहायक श्रम आयुक्त ने बताया कि मजदूरों को उनके राज्यों में भेजे जाने के संबंध में फैसला शासन स्तर से ही लिया जाएगा।