फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   How to travel for free when there are no roadways buses

Raksha Bandhan: अल्मोड़ा में  बहनें बोलीं, जब हमारे क्षेत्र में रोडवेज बस ही नहीं ताे कैसे करें मुफ्त यात्रा

Thu, 31 Aug 2023 05:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 31 Aug 2023 05:05 PM IST
सार

मैदानी रूटों पर बहनों को भले ही मुफ्त यात्रा का लाभ मिले लेकिन पर्वतीय रूटों पर बहनें इससे वंचित रहेंगी। दरअसल कई पर्वतीय रूटों पर रोडवेज की सेवाओं को संचालन नहीं होता है। इससे बहनों को सरकार की मुफ्त योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा।
 

विज्ञापन
How to travel for free when there are no roadways buses
uttarakhand roadways

विस्तार

बहनों का कहना है कि जब उनके क्षेत्र में रोडवेज बस चलती ही नहीं तो मुफ्त यात्रा का लाभ कैसे मिलेगा। जिले के पर्वतीय रूटों पर रोडवेज बस का संचालन न होने से बहनें मुफ्त यात्रा के लाभ से वंचित रहेंगी। बहनों को भाई के घर जाने के लिए टैक्सी या फिर केमू की बस से सफर करना पड़ेगा। इसके लिए बहनों को किराया देना पड़ेगा।
विज्ञापन


सरकार ने रक्षा बंधन पर्व पर बुधवार की रात 12 बजे से 31 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाओं को प्रदेश के भीतर निशुल्क यात्रा का तोहफा दिया है। उत्तराखंड रोडवेज की जो बस यूपी से होकर आएंगी, वहां भी निशुल्क यात्रा रहेगी।
विज्ञापन


इसके लिए परिचालकों को ई-टिकट मशीन से शून्य राशि का टिकट जारी करने को कहा गया है। मैदानी रूटों पर बहनों को भले ही मुफ्त यात्रा का लाभ मिले लेकिन पर्वतीय रूटों पर बहनें इससे वंचित रहेंगी। दरअसल कई पर्वतीय रूटों पर रोडवेज की सेवाओं को संचालन नहीं होता है। इससे बहनों को सरकार की मुफ्त योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पर्वतीय रूटों पर नहीं है रोडवेज बस सेवा
- लमगड़ा-बिरखम-जमाड़ मार्ग
- हल्द्वानी-शहरफाटक मार्ग
- अल्मोड़ा- सोमेश्वर मोटर मार्ग
- अल्मोड़ा- द्वाराहाट मोटर मार्ग

पर्वतीय क्षेत्र में रोडवेज बस सेवाएं नहीं होने से रक्षा बंधन पर रोडवेज बस में मुफ्त यात्रा का लाभ नहीं मिलेगा। पर्वतीय रूटों पर बसों का संचालन किया जाए। - विमला देवी, सोमेश्वर

रोडवेज बस नहीं चलने से मुफ्त यात्रा का लाभ नहीं मिलेगा। किराया देकर भाई के घर जाना पड़ेगा। पर्वतीय रूटों पर भी बस संचालित की जाए। - रेनू कबड़वाल कफड़ा

ये भी पढ़ें...Dehradun:  सहारनपुर से बक्सों में भरकर लाए गए 150 साल पुराने भू-दस्तावेजों, फर्जीवाड़े के काले कारनामे आए सामने

रोडवेज बस में महिलाएं मुफ्त यात्रा का लाभ ले सकती हैं। हमारी तैयारियां पूरी हैं। जिन रूटों पर बसें नहीं हैं वहां भी प्रयास किया जाएगा। - राजेंद्र कुमार, सहायक महाप्रबंधक, अल्मोड़ा डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed