{"_id":"59f9fe684f1c1bd9538ba561","slug":"how-the-administration-wins-on-over-the-counter-sales","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने शराब की ओवर रेट बिक्री पर कसा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने शराब की ओवर रेट बिक्री पर कसा शिकंजा
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Updated Wed, 01 Nov 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
model wine shop
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर शराब बेचने की लगातार मिल रही शिकायत के बाद प्रशासन ने लाइसेंसी दुकानों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बुधवार को बागेश्वर शहर की दो दुकानों पर आबकारी विभाग के अधिकारियों ने छापा मारा। इसके बाद घंटों तक अपनी निगरानी में ही शराब की बिक्री कराई।
विज्ञापन
बता दें कि ठेकों पर लंबे समय से शराब ओवर रेट पर बेची जा रही थी। शराब की एक बोतल में ग्राहकों से 70 से 100 रुपये तक अधिक वसूले जा रहे थे। तमाम चेतावनी के बाद भी ओवर रेट का खेल बंद नहीं होने के बाद अब प्रशासन सख्त हो गया है। बुधवार को डीएम के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक गोविंद सिंह मेहता ने हेड कांस्टेबल माधोराम के साथ स्टेशन रोड स्थित शराब की दुकान पर छापा मारा। इसके बाद सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक उनकी निगरानी में ही शराब की बिक्री हुई। इस दौरान आबकारी टीम ने दुकान पर ग्राहकों से भी ओवर रेट के संबंध में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
इस संबंध में जिला आबकारी अधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि शराब के अधिक दाम वसूलने की शिकायत पर यह अभियान चलाया गया है। स्टेशन रोड स्थित लाइसेंसी दुकान पर आबकारी निरीक्षक और हेड कांस्टेबल की निगरानी में शराब की बिक्री हुई।
विज्ञापन
अनियमितता पर कई बार चालान किया जा चुका है। बीती नौ अक्तूबर को 81,300 रुपये का चालान किया गया था। इसके बाद 30 अक्तूबर को 1.63 लाख का जुर्माना वसूला गया। बताया कि सभी दुकानों पर लगातार छापेमारी की जाएगी। यदि किसी भी लाइसेंसी दुकान पर ओवर रेट शराब की बिक्री होती है तो ग्राहक उनसे सीधे शिकायत कर सकता है।