{"_id":"5a7dd9fb4f1c1bf17b8b65c9","slug":"house-of-the-assembly-vice-chancellor-display","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा उपाध्यक्ष का आवास घेरा, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा उपाध्यक्ष का आवास घेरा, प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Fri, 09 Feb 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
धारानौला मार्ग से जुलूस लेकर विधायक आवास की ओर जाते ग्रामीण।
- फोटो : amar ujala
नगर की सीमा से लगी 13 ग्राम पंचायतों को पालिका में शामिल करने के खिलाफ आंदोलनरत ग्रामीणों ने शुक्रवार को विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान के आवास का घेराव कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने विधायक चौहान का भी घेराव किया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि ग्रामीणों की सहमति के बिना ग्राम पंचायतों को पालिका में मिलाना अव्यवहारिक है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चौहान ने कहा कि इस संबंध में वह पुन: मुख्यमंत्री और शहरी विकास मंत्री से वार्ता करेंगे।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत दुगालखोला, रैलापाली, न्यू इंदिरा कालोनी, खगमराकोट और पांडेखोला के ग्रामीण जुलूस लेकर शुक्रवार दोपहर चीनखान स्थित विधायक चौहान के आवास पहुंचे। ग्रामीणों ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि पालिका ने 23 ग्राम पंचायतों को पालिका में मिलाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था, लेकिन सरकार ने उसमें से 10 ग्राम पंचायत को पालिका में शामिल नहीं किया, जबकि दूर दराज की 13 ग्राम पंचायत को और कुछ तोकों को पालिका में मिला दिया। इसके लिए ग्रामीणों की सहमति भी नहीं ली गई।
उन्होंने परिसीमन को अव्यवहारिक बताया। विधायक चौहान ने ग्रामीणों को बताया कि वह सीएम और शहरी विकास मंत्री को ग्रामीणों की मांग और आपत्ति से अवगत कराएंगे। ग्रामीणों ने एक सूत्री मांग को लेकर विधानसभा उपाध्यक्ष को ज्ञापन भी सौंपा। एक पखवाड़े के भीतर मांग पूरी नहीं होने पर पुन: आंदोलन की धमकी दी है।
ये लोग प्रदर्शन में मौजूद रहे
प्रदर्शन में खगमराकोट की प्रधान रंजना टम्टा, रैलापाली की प्रधान रिंकू आर्या, योगी सुंदर नाथ, प्रधान दुगालखोला मीरा देवी, चंदन रावत, महेश चंद्र, हरिप्रिया, सुनीता देवी, मीना आर्या, आनंदी देवी शोभा टम्टा, दीपक वर्मा, जानकी बिष्ट, सरिता भंडारी, सुरेंद्र लाल टम्टा, मदन डांगी, गोपाल दत्त दुर्गापाल, नवीन चंद्र, नंदा सिंह दशौनी, रमा देवी, संजय कुमार, गोपाल दत्त दुर्गापाल आदि ने भाग लिया।
विधायक ने पुलिस बल लौटाया
ग्रामीणों के प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान के आवास के समीप ऐहतियातन पुलिस बल तैनात किया था, लेकिन प्रदर्शनकारियों के वहां पहुंचने से पहले ही चौहान ने पुलिस बल को वापस लौटा दिया था।
