फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Hospitol in Dhauladevi

धौलादेवी स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे और डेंटल यूनिट स्थापित,

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
Hospitol in Dhauladevi
अल्मोड़ा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी में अब मरीजों को एक्सरे और दंत संबंधित उपचार के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। अस्पताल में एक्सरे और डेंटल यूनिट स्थापित कर दी गई है। एक्सरे का ट्रायल भी हो चुका है।
विज्ञापन

धौलादेवी ब्लॉक के दो सौ से अधिक गांव वाले क्षेत्र में अब तक एक्सरे की सुविधा नहीं थी। हजारों की आबादी को एक्सरे के लिए जिला मुख्यालय के अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ते हैं। ऐसे में कई बार देरी से पहुंचने पर एक्सरे नहीं हो पाने से सुदूर क्षेत्र के मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब क्षेत्र में ही मरीजों को एक्सरे की सुविधा मिल सकेगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी में एक्सरे मशीन और डेंटल यूनिट स्थापित हो गई है। अस्पताल में लंबे समय से एक्सरे मशीन स्थापित करने की कवायद चल रही थी। कुछ माह पूर्व एक्सरे तकनीशियन की भी तैनाती हो गई थी। इधर अब मशीन स्थापित कर वहां ट्रायल के तौर पर एक्सरे भी किए गए। डेंटल यूनिट से भी काफी हद तक मरीजों की समस्या दूर हो सकेगी। अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. बीबी जोशी ने बताया कि अस्पताल में अब जल्द ही एक्सरे और डेंटल यूनिट का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed