फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Honor of meritorious students

रानीखेत में बोर्ड परीक्षाओं के मेधावी छात्र छात्राओं का हुआ सम्मान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
Honor of meritorious students
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पहाड़ बचाओ, पलायन रोको समिति के संयोजक सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. प्रमोद नैनवाल ने यहां रानीखेत मिशन इंटर कॉलेज में उत्तराखंड और सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के अव्वल छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मेधावी बच्चों ने पूरे रानीखेत उपमंडल का मान बढ़ाया है। भविष्य में भी वह अपनी ओर से भरपूर सहयोग करेंगे। कहा कि सम्मान से अन्य छात्र-छात्राओं को भी आगे बढ़ने की सीख मिलेगी।
विज्ञापन

छात्र संघ अध्यक्ष मनीष भैसोड़ा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. नैनवाल ने मेधावी छात्र-छात्राओं के प्रयासों की सराहना की। कहा कि रानीखेत शिक्षा के क्षेत्र में पहले से ही अग्रणी रहा है। यहां से कई प्रतिभाएं ऊंचे पदों पर कार्यरत हैं, वर्तमान में भी बच्चे उन्हीं का अनुसरण करते हुए आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गत दिनों सीबीएसई और उत्तराखंड इंटरमीडिएट, हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम घोषित हुए, पूरे अल्मोड़ा जिले में रानीखेत के बच्चों ने टॉप पर रहकर जिले और उपमंडल क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मिशन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुनील मसीह, व्यापार संघ अध्यक्ष हर्ष पंत, एबीवीपी के नगर मीडिया प्रमुख अक्षय पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed