फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Home lakes broke 25 thousand cash

होमगार्ड के घर के ताले तोड़ उड़ाई 25 हजार की नकदी

Tue, 06 Feb 2018 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। Updated Tue, 06 Feb 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
Home lakes broke 25 thousand cash
चोरों द्वारा तोड़ी गई आलमारी - फोटो : अमर उजाला

दो साल बाद क्षेत्र में चोरों का गिरोह फिर से सक्रिय हो गया है। रविवार से लगातार घरों के ताले तोड़े जा रहे हैं। सोमवार की रात चोरों ने होमगार्ड के घर का ताला तोड़ वहां से 25 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली है।

विज्ञापन


चोरों ने बाहर बस चुके चार अन्य ग्रामीणों के घरों के ताले भी तोड़े हैं। हालांकि अभी तक किसी भी मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है। अलबत्ता पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


सोमवार की रात चोरों ने होमगार्ड प्रकाश चंद्र पुत्र गोविंद बल्लभ के मकान में धावा बोल दिया। प्रकाश चंद्र सोमवार रात्रि दूसरे घर में ठहरे थे। चोर चारों कमरों के ताले तोड़कर अंदर घुसे, वहां गोदरेज की अलमारी का ताला तोड़ 25 हजार रुपये की नकदी चुरा ली। अन्य कमरों में रखे गए चार संदूकों और दो अटैचियों के ताले भी तोड़े गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


होमगार्ड प्रकाश सेना में कार्यकरत अपने बड़े भाई महेश चंद्र के साथ रहते हैं, अत: संदूकों और अटैचियों से क्या-क्या चोरी हुआ है वह महेश के आने के बाद ही पता चल पाएगा। सोमवार की रात ही चोरों ने प्रमोद उपाध्याय पुत्र राम दत्त उपाध्याय, बालादत्त पुत्र हरिदत्त, चंद्र प्रकाश पुत्र उदयानंद के बंद घरों के ताले तोड़ दिए। ये सभी परिवार बाहर रहते हैं।

इससे पूर्व रविवार की रात दिनेश पपने पुत्र प्रेम बल्लभ के घर का ताला भी तोड़ दिया। बाहर निवास करने वाले चारों ग्रामीणों को चोरी की घटना की जानकारी दे दी गई है। मामले में अभी तक किसी ने भी एफआईआर दर्ज नहीं कराई है।

घटना की सूचना के बाद पुलिस एसआई गिरीश पंत, ब्रजमोहन भट्ट, पंकज बेलवाल, जीवन चंद्र की टीम ने मौके का मुआयना कर लिया है। मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम ने बताया कि मामले में अभी तक किसी भी तरफ से एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। 


पिछली चोरियों का आज तक नहीं हुआ खुलासा
पिछले दो सालों में विकासखंड में सिलसिलेवार चोरी की घटनाओं का आज तक खुलासा नहीं हो सका है। 2016 में 24 जनवरी को कुई मैनोली में छह घरों के ताले तोड़े गए, 25 जून को बेढुली में एक दुकान और मकान और 26 जून को जूहा विमांडेश्वर के मिड डे मील कक्ष का ताला तोड़ा गया। 28 जनवरी 2016 को बेढुली सुरईखेत में एक मकान के ताले तोड़ नकदी, जेवरात आदि उड़ा लिए गए। इसके अलावा कई मंदिरों से घंटियां पार कर ली गई थीं, लेकिन आज तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed