फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Holi Song in Almora

Almora News: जल कैसे भरूं जमुना गहरी ठाड़ी भरू राजा राम जी देखे...

Sat, 04 Mar 2023 09:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 04 Mar 2023 09:50 AM IST
विज्ञापन
Holi Song in Almora
ककलासौं पट्टी में होली महोत्सव के दौरान झोड़ा गाती डीएनपी विद्यालय की छात्र छात्राएं। संवाद
अल्मोड़ा। नगर समेत जिले के ग्रामीण इलाकों में खड़ी होली की धूम मची है। जिले के सोमेश्वर, सल्ट, भिकियासैंण, देघाट, जैंती, चौखुटिया, मानिला, लमगड़ा सहित अन्य हिस्सों में पुरुषों ने जहां जल कैसे भरूं जमुना गहरी ठाड़ी भरूं राजा राम जी देखें... खड़ी होली गीतों का गायन किया तो महिलाओं ने बैठकी होली में स्वांग रचे। इस दौरान हर तरफ अबीर-गुलाल उड़ता रहा।
विज्ञापन

नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में जमकर होली गायन हुआ। सालम समिति की ओर से राम सिंह धौनी बहुउद्देश्यीय पुस्तकालय वाचनालय सभागार में होल्यारों ने सिद्धि को दाता विध्न विनाशन होली खेले गिरजापति नंदन... होली से महोत्सव की शुरूआत की। होल्यारों ने शिव के मन माहि बसे काशी आधे काशी में बामन बनिया आधे काशी में संन्यासी..., सीता राम को ब्याह जनकपुर जाना है... आदि होली का गायन किया। समिति के अध्यक्ष राजेंद्र रावत ने महोत्सव का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में समिति के महामंत्री अमरनाथ सिंह रजवार, कोषाध्यक्ष विपिन जोशी, होली महोत्सव के संयोजक इंजीनियर गोपाल सिंह मेहरा, विनोद जोशी, जगमोहन फर्त्याल आदि रहे।
विज्ञापन

जय श्री कॉलेज में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों ने जल कैसे भरूं जमुना गहरी.., रंग भर से भीगे चुनर वाली रंग भरे से.. होली गाई। कॉलेज के चेयरमैन भानुप्रकाश जोशी, सीईओ प्रमोद कुमार जोशी ने छात्र छात्राओं, अभिभावकों को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। नगर पालिका सभागार में हुए होली महोत्सव में होली गायन किया गया। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, नवीन बिष्ट, राजेंद्र तिवारी आदि रहे। मेडिकल काॅलेज में भी होलीकोत्सव मनाया गया। वहा तैनात मेडिकल छात्रों और अन्य स्टाफ ने जमकर होली गायन कर खूब रंग जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्वांग प्रस्तुत कर बुराइयों पर कटाक्ष किया
अल्मोड़ा। नगर के मिलम सभागार में हुई महिलाओं की बैठकी होली में महिलाओं ने होली गीतों पर जमकर नृत्य किया। राधा बिष्ट, लता तिवारी, लीला जोशी, गीता मेहरा, मीना भैसोड़ा, विद्या बिष्ट समेत कई महिलाओं ने समसामयिक मुद्दों पर स्वांग प्रस्तुत कर कटाक्ष किया। महिलाओं ने कुमाऊंनी झोड़े की शानदार प्रस्तुति दी।


सोमेश्वर में मची खड़ी होली की धूम
सोमेश्वर। क्षेत्र के अर्जुनराठ, भानाराठ, मल्ला खोली, जेचोली, टाना, माला, सर्प, बैगनिया, अधुरिया, दियारी, चनौदा, रनमन, बजेल समेत कई गांव में होली की धूम मची है। पुरुषों की खड़ी होली का रंग जमने लगा है तो वहीं महिलाओं की होली में स्वांग प्रदर्शन किया जा रहा है।


होली मेले में सजी दुकानें, खूब हुई खरीदारी
अल्मोड़ा। गोलज्यू मंदिर डालाकोट में लगे होली के मेले में लोगों की भीड़ रही। मेले में लगी दुकानों से लोगों ने खरीदारी की। इस दौरान कई जगह होली गायन भी किया गया। मेले में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग, समाज कल्याण विभाग, उद्यान, डेयरी विभाग की ओर से स्टाल लगाए गए। समाज कल्याण विभाग की वृद्धावस्था, दिव्यांग, विधवा पेंशन, सरकार की किसान, पुरोहित, डंगरिया, जगरिया, तीलू रौतेला आदि पेंशन योजनाओं की जानकारी देकर उसकी पात्रता बताई गई। उद्यान विभाग ने मौसमी सब्जियों के बीजों की प्रदर्शनी लगाई। इसमें लोगों ने बीज और दवाओं की खरीदारी की। सामाजिक कार्यकर्ता नवीन डालाकोटी ने बताया कि प्राचीन काल से होली की शुरुआत के दिन लगने वाला यह क्षेत्र का एक मात्र मेला है। जिला पंचायत सदस्य शिवराज बनौला, राज्य आंदोलनकारी ब्रह्मानंद डालाकोटी ने बताया कि भविष्य में मेले को बेहतर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed