फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Holi fun

तू करिले अपनों ब्याह देवर हमरो भरोसो झन करिए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 06:16 PM IST
विज्ञापन
Holi fun
अल्मोड़ा। नगर के गली, मोहल्लों समेत जिले के ग्रामीण इलाकों में खड़ी और बैठकी होली की धूम मची है। होल्यारों ने जल कैसे भरूं जमुना गहरी..., तू करिले अपनों ब्याह देवर हमरो भरोसो झन करिए ... आदि होली गीत गाए और जमकर नृत्य किया।
विज्ञापन

शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में आयोजित होलिकोत्सव में विभिन्न होली गीत गाए गए। बच्चों ने होली गीतों पर नृत्य किया। इसके अलावा राजस्थानी नृत्य पेश किया। विहान सामाजिक, सांस्कृतिक समिति के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

इस दौरान फूलों की होली खेली गई। राहत ए नुसरत सूफी एंड कव्वाली ग्रुप हल्द्वानी के कलाकारों ने सूूफी होली प्रस्तुत की। इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, जिला सहकारी बैंक पूर्व प्रबंधक चंद्रशेखर कांडपाल, मनोज सनवाल, त्रिलोचन जोशी, गिरीश मल्होत्रा, अशोक पंत, प्रशांत जोशी, वीपीकेएएस के पूर्व निदेशक डॉ. जेसी भट्ट, प्रधानाचार्या विनीता लखचौरा, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष शेखर लखचौरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सालम समिति की ओर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. राम सिंह धौनी बहुउद्देशीय पुस्तकालय वाचनालय भवन सभागार में आयोजित होलीकोत्सव के दूसरे दिन होल्यारों ने ढोल दमाऊं की थाप पर खड़ी होली प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया। होल्यारों ने सिर धरै मुकुट खेले होली..., तू करिले अपनों ब्याह देवर हमरों भरोसो... होली गीत गाए और जमकर नृत्य किया। कृष्णा चौहान की ओर से सभी होल्यारों को मास्क वितरित किए गए। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष राजेंद्र रावत, कोषाध्यक्ष बिशन सिंह बोरा, कार्यक्रम संयोजक विनोद जोशी, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, उमेश भट्ट, विपिन जोशी, डॉ. जेसी दुर्गापाल, गोपाल सिंह मेहरा, लोकमणि भट्ट आदि मौजूद थे। नगर व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने शनिवार को बाजार में होली गायन किया।

पलटन बाजार स्थित सिद्धनौला मंदिर से निकला जुलूस नंदादेवी मंदिर पहुंच कर संपन्न हुआ। इस दौरान व्यापारियों ने होली गायन किया। होली गायकों में व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष सुशील साह, मनीष जोशी, दीप जोशी, गीता मेहरा, त्रिलोचन जोशी, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, प्रत्येश पांडे, सचिव मयंक बिष्ट, महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, उपसचिव अमन नज्जौन, कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, पूर्व महामंत्री मनीष जोशी, त्रिलोचन जोशी, मनोज सनवाल, दीप जोशी, हिंदू सेवा समिति अध्यक्ष अजीत कार्की, तारु जोशी, हेम तेवारी, गीता मेहरा, विद्या बिष्ट, विमला बोरा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed