फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Holi Dhoom in Bageshwar

बागेश्वर में होली की धूम 

Thu, 01 Mar 2018 09:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर। Updated Thu, 01 Mar 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
Holi Dhoom in Bageshwar
बागेश्वर में होली में मस्त लोग। - फोटो : अमर उजाला

 जिले में होली के गीतों का गायन चरम पर पहुंच गया है। बृहस्पतिवार को होल्यारों ने देवी के मंदिरों में जाकर होली के गीतों का गायन किया। होल्यार हाथ में चीर लेकर घर-घर जाकर होली के गीतों के गायन में मस्त रहे। 

विज्ञापन

नगर के नुमाइशखेत, चौरासि, दुग बाजार, कत्यूर बाजार, ठाकुरद्वारा, आदर्श कालोनी समेत कई हिस्सों में खड़ी होली के गीतों की धूम मची हुई है। उन्होंने अपने गीतों की शुरुआत सिद्धि को दाता विघ्र विनाशन...गाकर की। उन्होंने अंबा के भवन बिराजे..., सीता वन में कैसे रही...,दो बहना जल भरन चली... समेत कई अन्य होली के गीतों का गायन किया।
विज्ञापन


आदर्श कालोनी से आए होल्यारों ने पंचदशनाम जूना अखाड़ा में होली के कई गीतों का गायन किया। उधर कपकोट के होल्यार ढोल-नगाड़ों की थाप पर भुरकुटी से होकर ईश्वरी भगवती मंदिर पनौरा पहुंचे। उन्होंने मंदिर की परिक्रमा के बाद गीतों का किया। उन्होंने हरियां पीपल द्वार सो है..., तुम जै काली कल्याण करो..., श्री कृष्ण चरण ज्यू की बलहारी...समेत कई अन्य गीतों का गायन किया। इसके बाद वह नाचते गाते मंडलसेरा, कपकोट बाजार होते हुए आंणू स्थित अखाड़े में पहुंचे। उधर उतरौड़ा, असों, ऐठाण, फरसाली, बैड़ा मझेड़ा, दोफाड़, कांडा,कमस्यार, बमराड़ी, चामी क्वैराली और खरेही क्षेत्र में भी होली के गीतों की खासी धूम मची हुई है। महिलाएं भी घर-धर जाकर होली के गीतों के गायन में मस्त हैं। उधर कपकोट में महिलाओं ने बारात के कार्यक्रम के बेहतरीन प्रदर्शन से सभी का मन मोह लिया महिलाएं रंगोली पहने हुई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed