फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   holi celebration continues in almora

आज बृज में होली रे रसिया...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
holi celebration continues in almora
अल्मोड़ा में बैठकी होली गाती महिलाएं। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में खड़ी और बैठकी होली पूरे शबाब पर है। कहीं महिलाओं की बैठकी होली में रंग जम रहा है तो कहीं पुरुषों की खड़ी होली की धूम मची है। इधर जिले के ग्रामीण इलाके में होल्यार घर-घर जाकर होली गायन में मशगूल हैं। हल्की ठंड के बीच होली को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिख रहा है।
विज्ञापन

उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से नगर के पांडेखोला स्थित शिव मंदिर में आयोजित होलिकोत्सव में पांडेखोला की महिलाओं ने कैले बांधी चीर हो रघुनंदन राजा, आज बृज में होली रे रसिया... आदि होली गाईं। होली गीतों में जमकर नृत्य किया। इस मौके पर हुई उक्रांद की बैठक में दल के विधानसभा प्रभारी भानुप्रकाश जोशी ने कहा कि फटी जींस पर मुख्यमंत्री का बयान उनकी डबल इंजन सरकार की मानसिकता को उजागर करता है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की बात कहने वाली सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। इस मौके पर कई महिलाओं ने उक्रांद की सदस्यता ली। इस मौके पर जिला प्रवक्ता केशव दत्त कांडपाल, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार जोशी, नगर अध्यक्ष पंकज जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed