Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Hills collapsed in Almora, 59 roads closed

Almora News: अल्मोड़ा में दरकीं पहाड़ियां, 59 सड़कें बंद

Wed, 03 Sep 2025 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 03 Sep 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hills collapsed in Almora, 59 roads closed
अल्मोड़ा। मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। क्वारब पर दूसरे दिन भी पहाड़ी दरक गई। मलबा और बोल्डर गिरने से जिले में दो राष्ट्रीय राजमार्ग समेत कुल 59 सड़कें यातायात के लिए बंद हो गई है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह क्वारब में फिर पहाड़ी दरक गई। इससे अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच मलबा और बोल्डर से पट गया और यातायात बाधित हो गया। अल्मोड़ा-पनार-घाट पिथौरागढ़ एनए -309बी पर कांडानौला के पास बंद है। बारिश से कई सड़कों पर बने गड्ढों में पानी भरने से कई दुपहिया वाहन चालक रपट गए।
विज्ञापन

भतरौंजखान-भिकियासैण मार्ग पर नवोदय विद्यालय के पास सड़क पर पेड़ और मलबा आने से यातायात बाधित रहा। सूचना पर थानाध्यक्ष अवनीश कुमार टीम के साथ पहुंचे। पेड़ और मलबे को जेसीबी से हटाकर अवरुद्ध मार्ग को यातायात के लिए सुचारू किया। एनएच 109 किमी 144 पान द्वाराहाट मार्ग पर भी पेड़ टूटने और मलबा आने से वाहनों की आवाजाही बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




भारी बारिश से ढनाण में मकान की सुरक्षा दीवार ध्वस्त

चौखुटिया। लगातार हो रही भारी बारिश चौखुटिया विकासखंड के ग्राम ढनाण निवासी धन सिंह मेहरा के मकान की सुरक्षा दीवार सोमवार रात ध्वस्त हो गई। इससे मकान खतरे की जद में आ गया है। परिवार के लोग भय के साये में रहने को मजबूर हैं। बारिश से तड़ागताल का जल स्तर बढ़ रहा है। पानी खेतों में घुसने से किसानों की धान की फसल बर्बादी की कगार पर पहुंच गई है। ढनाण के पूर्व प्रधान मोहन सिंह ने बताया कि यदि बारिश होते रही तो फसल पूरी बर्बाद हो जाएगी।

बागेश्वर में तीन दिन से बरस रहे मेघ, 18 सड़कों पर बाधित है यातायात
बागेश्वर/कांडा/काफलीगैर। जिले में तीन दिन से बारिश जारी है। लगातार बारिश होने से जनजीवन प्रभावित हो गया है। कांडा में एक मकान ध्वस्त हो गया है। चार मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 19 सड़कों पर यातायात बाधित होने से 15 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हो रही है।
कांडा के सिमकूना गांव में बचुली देवी पत्नी स्व. मोहन राम का मकान सोमवार रात ध्वस्त हो गया था। गनीमत रही कि समय रहते मकान को खाली करा लिया था जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। घर में रखा सामान दब गया।
जिला आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार मन्यूड़ा निवासी सुनील पांडेय पुत्र भोलादत्त, करासीबूंगा निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र भूपाल राम, ओखलीसिरौद निवासी ललिता पत्नी कैलाश सनवाल, महेश लाल पुत्र मथुरा लाल और असों निवासी कमला देवी पत्नी प्रकाश राम के आवासीय भवन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। भतरौला निवासी गणेश राम पुत्र बची राम की गौशाला क्षतिग्रस्त होने से दो बकरियों की मौत हो गईं। ओखलीसिरौद निवासी महेश लाल, आरे निवासी जयंत सिंह और खुनौली निवासी केवलानंद के मकान के आंगन क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
बागेश्वर के पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने मंगलवार को आपदाग्रस्त भतरौला क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान लोगों ने उन्हें वार्ड की अन्य परेशानियां भी बताईं।


इन सड़कों पर बाधित है यातायात
डंगोली-सलानी-दाड़िमखेत, अकुंड़ाई-अणा-लोहारचौंरा, देवनाई-कोहिना, गरुड़-कपकोटी-फल्यांटी, पंद्रहपाली-पुरकोट, काफलीगैर-खौलसीर, धैना-लखनी, देवनाई-चौखुटिया, सिरकोट-व्हीलकुलवान, काफलीकमेड़ा, दियाली-सनेती, पोलिंग-हरसीला, पोथिंग-चीराबगड़, किरौली, भयूं-गडेरा, भनार-लाथी-चेटाबगड़, कन्यालीकोट-जगथाना मोटर मार्गों पर यातायात बाधित रहा। मंगलवार की शाम करीब चार बजे बिलौना-सक्तेश्वर मोटर मार्ग भी मलबा आने से बंद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed