फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   High Altitude Sports Center to be opened: Ekta Bisht

हाई एल्टीट्यूड स्पोर्ट्स सेंटर खोला जाए : एकता बिष्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
High Altitude Sports Center to be opened: Ekta Bisht
एसएसजे विवि में महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट को सम्मानित करते कुलपति प्रो. एनएस भंडारी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा में बृहस्पतिवार को कुलपति प्रो. नरेंद्र सिंह भंडारी ने अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट को स्मृति चिन्ह और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। एकता बिष्ट कहा कि विवि में हाई एल्टीट्यूड स्पोर्ट्स सेंटर खोला जाना जरूरी है। इससे अन्य जिलों और राज्यों के खिलाड़ी भी यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. भंडारी ने कहा कि पहाड़ में खेल को लेकर बेहतर संभावनाएं हैं। नवसृजित विवि में खेल को बढ़ावा देने के लिए खिलाड़ियों को अच्छी सुविधाएं मुहैया कराने की कोशिश की जाएगी। इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। एकता बिष्ट ने कहा कि एथलीट क्षेत्र में विकास किए जाने चाहिए। आर्थिक समस्या से जूझ रहे खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति और विवि में हॉस्टल संचालित किया जाना चाहिए। वहां शोध एवं प्रसार निदेशालय के निदेशक प्रो. जगत सिंह बिष्ट, परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुशील कुमार जोशी, विशेष कार्याधिकारी डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट, कुलसचिव डॉ. विपिन चंद्र जोशी, क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली, डॉ. नवीन भट्ट, डॉ. ललित चंद्र जोशी, विपिन जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed