फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   hidrant

आग से बचाव को मोहल्लों में नहीं है हाईड्रेंट लाइन

Thu, 08 Oct 2015 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 08 Oct 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 चंद शासनकाल में बसे अल्मोड़ा नगर में नियोजित बसासत नहीं है। नगर के अधिकांश मोहल्ले मोटर मार्गों से नहीं जुड़े हैं। घने बसे हुए मोहल्लों और संकरी गलियों में यदि आग लग जाए तो फायर वाहन भी मौके पर नहीं पहुंच पाते हैं। जबकि इन मोहल्लों में कहीं भी फायर हाईड्रेंट लाइनें नहीं बिछी हैं। ऐसे में यदि आग की घटना हो जाए तो उस पर काबू पाना मुश्किल हो जाता है।  


अल्मोड़ा नगर काफी घना बसा हुआ है। मुख्य बाजार में पटाल बिछे हैं और वाहन नहीं चलते हैं।  इसके अलावा माल रोड भी काफी संकरी है। मालरोड में ही बस स्टेशन, कई सरकारी कार्यालय, स्कूल कालेज आदि संस्थान हैं। यह सड़क काफी व्यस्त है। इसके अलावा धारानौला और लोअर मालरोड क्षेत्र में भी दर्जनों मोहल्ले हैं। इन मोहल्लों में वाहन नहीं जा सकते हैं। यहां पहुंचने के लिए पैदल रास्ते और संकरी गलियां हैं। पटाल बाजार और मालरोड में ही फायर हाईड्रेंट लगे हैं। इसके अलावा अन्य स्थानों पर फायर हाईड्रेंट लाइन नहीं हैं। नगर के अधिकांश मोहल्ले भी काफी घने बसे हैं। पैदल गलियां भी काफी संकरी हैं। पटाल बाजार में ही बड़ी मशक्कत के बाद ही अग्निशमन वाहन पहुंच पाता है। ऐसी स्थिति में अगर किसी तंग मोहल्ले में कभी आग लग जाए तो भारी नुकसान की आशंका बनी रहती है। इसे देखते हुए मोहल्लों में भी हाईड्रेंट लाइन डालने की योजना बनाई जानी जरूरी हो गई है।
विज्ञापन






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed