फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Hi Ram, Gas cylinders worth Rs 831.50 in Almora

हाय राम, अल्मोड़ा में 831.50 रुपये के हुआ गैस सिलिंडर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Hi Ram, Gas cylinders worth Rs 831.50 in Almora
अल्मोड़ा। एक तरफ कोरोना की मार के चलते आम आदमी मुसीबतों से जूझ रहा है। दूसरी तरफ पेट्रोल, डीजल, सब्जी, दालों की लगातार बढ़ रही कीमतों के बीच रसोई गैस सिलिंडरों के दामों में हुई वृद्धि ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। घरेलू गैस सिलिंडर के दाम 25 रुपये बढ़ने से अब सिलिंडर 831.50 रुपये का हो गया है। सिलिंडर महंगा होने से गृहिणियों की रसोई का बजट बिगड़ गया है।
विज्ञापन

बढ़ती महंगाई के बीच घर चलाने में गृहणियों के सामने मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। घरेलू गैस सिलिंडरों के दाम लगातार बढ़ रहे है। दिसंबर 2020 में रसोई गैस सिलिंडर 731.50 रुपये का था। नए साल के दूसरे माह में ही दाम में ही दाम बढ़ने से सिलिंडर 831.50 रुपये का हो गया है। इंडेन गैस सर्विस चौघानपाटा के प्रबंधक भरत सिंह खाती ने बताया कि तीन फरवरी को घरेलू गैस सिलिंडर के दाम 756.50 रुपये था।
विज्ञापन

15 फरवरी को दाम में 50 रुपये की वृद्धि होने से सिलिंडर 806.50 रुपये का हो गया। अब दस दिन में ही सिलिंडर के दाम में फिर से 25 रुपये की वृद्धि होने से सिलिंडर 831.50 रुपये का हो गया है। 15 फरवरी को कर्मिशियल सिलिंडर 1604.50 रुपये था। अब 1589.50 रुपये का हो गया है। उन्होंने बताया कि सिलिंडर के बढ़े हुए नए रेट लागू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed