फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Hey you are a sinner and a Chandalin...

Almora News: अरी तू पापिन अरु चंडालिन...

Thu, 30 Oct 2025 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 30 Oct 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Hey you are a sinner and a Chandalin...
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। आदर्श रामलीला कमेटी विजयचौक की ओर से चल रही रामलीला के पांचवें दिन दर्शकों ने धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल का भरपूर आनंद लिया। इस दौरान प्रस्तुत किए गए प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।
विज्ञापन

मंचन में केवट परिवार का राम, लक्ष्मण और सीता को गंगा पार कराने का दृश्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। जब राम केवट को मुद्रिका देने लगे तो केवट का संवाद ना लेऊं महाराज मुदरिया ना लेऊंगा जी ने दर्शकों को भावुक कर दिया। इसके बाद सुमंत का संवाद अवध में कहां मुख ले जाऊं, कहूं क्या पूछे जब राजा और दशरथ मरण का दृश्य बेहद मार्मिक रहा। भरत का कैकयी से संवाद तेरे मन में जो ऐसी पकुमति बसी, क्यों राम को जो बन दीना और शत्रुघन का मंथरा से अरी तू पापिन अरु चंडालिन कहना भी दर्शकों के लिए भावनात्मक क्षण रहे। मंचन में केवट की भूमिका मनोज भाकुनी ने, भरत की भूमिका भावेश राणा ने, शत्रुघन की भूमिका प्रवेंद्र रौतेला ने और सुमंत की भूमिका किशन सिंह ने निभाई। संगीत संगत में हारमोनियम पर बची राम और तबले पर कमल जोशी ने मनमोहक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष गोपाल सिंह रौतेला, भरत लाल साह, हरीश त्रिपाठी, गंगाधर त्रिपाठी, योगेश उपाध्याय, हीरा सिंह, किशन सिंह रौतेला, महेश त्रिपाठी सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे दर्शकों ने देर रात तक मंचन का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed