{"_id":"637135ecd5af9d6bba5e2f06","slug":"heli-services-suspends-from-15-days-almora-news-hld481904864","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा के लोगों को धोखा दे गई हेली सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा के लोगों को धोखा दे गई हेली सेवा
विज्ञापन
अल्मोड़ा के टाटिक स्थित हेलिपैड। संवाद
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के लोगों को मिली हेली सेवा की सौगात महज तीन माह में ही धोखा दे गई है। पिछले दो सप्ताह से हेलिकॉप्टर अल्मोड़ा नहीं पहुंचा सका है। आलम यह है कम समय में अल्मोड़ा, देहरादून और हल्द्वानी आने जाने वालों की पहले से की गई बुकिंग भी ऐन मौके पर रद्द हो रही हैं।
लगातार एयर कनेक्टिविटी की उठती मांग पर सरकार ने इसी साल अगस्त में देहरादून, हल्द्वानी से अल्मोड़ा तक सप्ताह में एक दिन शुक्रवार को हेली सेवा का संचालन शुरू किया। लोगों को उम्मीद थी कि अब हेली सेवा उन्हें राहत देगी और उन्हें बदहाल सड़कों पर कमरतोड़ सफर नहीं करना पड़ेगा। लेकिन उनकी यह उम्मीद परवान नहीं चढ़ पा रही है।
पिछले तीन माह में कभी मौसम खराब तो कभी तकनीकी खराबी के चलते हेली सेवा लड़खड़ाती रही। पिछले दो सप्ताह से यह पूरी तरह ठप है। पिछले 15 दिनों में पड़े दो शुक्रवार को यह हेलिकॉप्टर अल्मोड़ा नहीं आया है। आसान सफर की उम्मीद लगाए लोगों को बुकिंग रद्द का मैसेज भेजकर औपचारिकता निभाई जा रही है। ऐसे में लोग हेली में बुकिंग कराने के बाद भी टैक्सियों व बसों के सहारे सफर करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
तकनीकी खराबी बताया जा रहा है कारण
अल्मोड़ा। दून से अल्मोड़ा के लिए हर शुक्रवार को हेली सेवा का संचालन होता है। दो सप्ताह से यह सेवा ठप है। सेवा ठप रहने का कारण तकनीकी खराबी बताया जा रहा है। हेली सेवा संचालन कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक खराबी दूर की जा रही है। जल्द इसका संचालन सुचारु कराया जाएगा।
बोले लोग
निश्चित तौर पर हेली सेवा के नियमित संचालन का यहां के लोगों को लाभ मिलता। लेकिन यह सेवा नियमित नहीं चल रही है। इसके नियमित संचालन के प्रयास गंभीरता से होने चाहिए।
राजीव गुरुरानी, अल्मोड़ा।
हेली सुविधा का जल्द नियमित संचालन होना चाहिए। इसका बीमारों, बुजुर्गों को लाभ मिलेगा। आने वाले समय में इस सुविधा का लाभ अन्य शहरों में रहने वाले लोगों को भी मिलेगा।
हिमांशु पेटशाली, अल्मोड़ा।
कोट-
तकनीकी खराबी के चलते हेली सेवा का संचालन नहीं हो रहा है। जल्द तकनीकी खराबी दूर कर सेवा संचालित की जाएगी।
डीपी आर्या, स्टेशन मैनेजर, पवनहंस, देहरादून।