फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Heavy Rush in Buses

भैयादूज के बाद गंतव्य को लौटे प्रवासी, सीट पाने के लिए रही होड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Heavy Rush in Buses
अल्मोड़ा रोडवेज स्टेशन में रोडवेज बस में चढ़ते यात्री। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। भैयादूज के बाद दिवाली पर्व मनाने घर आए प्रवासी अब अपने गंतव्य को लौटने लगे हैं। शनिवार को पहाड़ से काफी संख्या में नौकरीपेशा लोग, छात्र-छात्राएं दिल्ली, देहरादून, लखनऊ, गुरुग्राम, बरेली, कानपुर, जयपुर आदि स्थानों को लौटे। इससे केमू, रोडवेज स्टेशन और टैक्सी स्टैंडों में चहल पहल रही। स्टेशनों में बसों में सीट पाने के लिए यात्रियों में होड़ रही।
विज्ञापन

दिवाली त्योहार मनाने के लिए काफी संख्या में प्रवासी अपने पैतृक गांव पहाड़ आए थे। भैयादूज पर्व के साथ ही दीपावली पर्व का भी समापन हो गया है। भैयादूज के बाद नौकरी पेशा लोग और महानगरों में शिक्षा ले रहे छात्र-छात्राएं अपने गंतव्य को लौटने लगे हैं। शनिवार को काफी संख्या में लोग महानगरों को लौटे। नगर के केमू, रोडवेज स्टेशन और टैक्सी स्टैंडों में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देहरादून जाने वाले यात्रियों की संख्या सबसे अधिक थी। बढ़ती यात्री संख्या को देखते हुए रोडवेज ने अल्मोड़ा-बेतालघाट-दिल्ली सेवा को देहरादून रूट में संचालित किया।
विज्ञापन

रोडवेज की चार बसों के चक्के रहे जाम
अल्मोड़ा। त्योहारी सीजन में भी रोडवेज की कई बसों का संचालन नहीं हो रहा है। रोडवेज स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को रोडवेज की अल्मोड़ा-धरमघर, बरेली-बागेश्वर, अल्मोड़ा-टनकपुर, दिल्ली-धरमघर सेवाओं का संचालन नहीं हुआ। त्योहारी सीजन में कई बसों का संचालन न होने से रोडवेज की आय पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed