फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   heavy Rain In Almora Ranikhet

अल्मोड़ा में रात-दिन बारिश से जन-जीवन अस्त व्यस्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
heavy Rain In Almora Ranikhet
रानीखेत हल्द्वानी मार्ग पर कनवाड़ी की पहाड़ी से गिरे पत्थर। संवाद - फोटो : RANIKHET
अल्मोड़ा। जिले में दूसरे दिन भी मौसम का मिजाज बदला रहा। रविवार को पूरी रात के बाद सोमवार दिन भर भी मूसलाधार बारिश जारी रही। इस बीच अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग भी काफी देर बंद रहा। जबकि कुछ अन्य इलाकों में भी छिटपुट नुकसान हुआ। लगातार बरस रहे मेघों से नदियों का जलस्तर बढ़ गया। तापमान में गिरावट के साथ ठंड में भी बढ़ोतरी हुई है। वहीं रात और दिन बारिश से लोगों के कामकाज बुरी तरह प्रभावित रहे।
विज्ञापन

अक्तूबर के दूसरे पखवाड़े में अचानक पहाड़ों में मौसम ने करवट बदल ली है। रविवार शाम से शुरू हुई बारिश सोमवार पूरा दिन जारी रही। जिले भर में मूसलाधार बारिश ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी है। रात और दिन लगातार मेघों के बरसने से जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया। लोगों के कार्य प्रभावित रहे, बहुत जरूरी होने पर ही लोग घरों से छाता लेकर निकले। बारिश के बीच अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में पिथौरागढ़ की ओर मलबा आने से डेढ़ घंटे एनएच बंद रहा। हालांकि बाद में विभाग की ओर से लगे जेसीबी से मलबा हटाकार यातायात सुचारू किया गया। वहीं कई बार एनएच में मलबा आने से मार्ग बाधित रहा। उधर नदी-नाले भी उफान पर रहे। नदियों का जलस्तर बढ़ गया। वहीं ठंड का एहसास भी बढ़ने से लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए।
विज्ञापन

तीन भवन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त
अल्मोड़ा। जिले भर में बारिश से छिटपुट नुकसान हुआ है। खराब मौसम के बीच मलबा आने से भिकियासैंण में दो और द्वाराहाट में एक समेत तीन भवन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए। जबकि दो ग्रामीण मोटरमार्ग भी मलबा आने से बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितनी हुई बारिश
अल्मोड़ा -31.50 मिमी
द्वाराहाट -71 मिमी
रानीखेत -34.2 मिमी
चौखुटिया -24 मिमी
सोमेश्वर -23 मिमी
भिकियासैंण -31 मिमी
जागेश्वर -39 मिमी
ताकुला -39 मिमी
शीतलाखेत -32 मिमी
सल्ट -42 मिमी
भैंसियाछाना -40 मिमी

heavy Rain In Almora Ranikhet

heavy Rain In Almora Ranikhet- फोटो : ALMORA

बारिश से टूटा पड़ा टिटौली को जाने वाला सम्पर्क मार्ग।

बारिश से टूटा पड़ा टिटौली को जाने वाला सम्पर्क मार्ग।- फोटो : ALMORA

बारिश से खराब हुई मवेशियों के लिए सुखाई जा रही घास और घास के लूटे।

बारिश से खराब हुई मवेशियों के लिए सुखाई जा रही घास और घास के लूटे।- फोटो : ALMORA

heavy Rain In Almora Ranikhet

heavy Rain In Almora Ranikhet- फोटो : ALMORA

भिकियासैंण में सड़क में जमा पानी। (संवाद)

भिकियासैंण में सड़क में जमा पानी। (संवाद)- फोटो : ALMORA

सोमेश्वर में सड़क में बहता पानी। (संवाद)

सोमेश्वर में सड़क में बहता पानी। (संवाद)- फोटो : ALMORA

सोमेश्वर घाटी में खेतों में जमा बरसाती पानी। (संवाद)

सोमेश्वर घाटी में खेतों में जमा बरसाती पानी। (संवाद)- फोटो : ALMORA

मोहान के पास पनाली गधेरे में बही कार। (संवाद)

मोहान के पास पनाली गधेरे में बही कार। (संवाद)- फोटो : ALMORA

अल्मोड़ा में बारिश से बचने के लिए छाता लेकर निकले लोग।

अल्मोड़ा में बारिश से बचने के लिए छाता लेकर निकले लोग।- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed