फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   heavy Hailstorms crop fall down

ओलावृष्टि से फसलें चौपट

Tue, 06 Mar 2018 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Tue, 06 Mar 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
heavy Hailstorms crop fall down
डीनापानी क्षेत्र में ओलों से पटी सड़क। - फोटो : अमर उजाला

 ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार और सोमवार देर रात हुई ओलावृष्टि से सब्जी और फलों के पेड़ों को काफी नुकसान पहुंचा है। कई स्थानों पर ओलों की सफेद चादर बिछ गई। काश्तकारों ने शासन-प्रशासन से ओलावृष्टि से हुई क्षति का आंकलन कर मुआवजा देने की मांग की है।

विज्ञापन

ओलावृष्टि से लमगड़ा ब्लाक के गौलीमहर, धूरासंग्रोली, चायखान, कपकोट, तिवारीजाख, ठाट, शहरफाटक, मोतियापाथर, मोरनौला आदि क्षेत्रों में आलू, मटर, गोभी आदि सब्जियों को काफी नुकसान हुआ है, वहीं फलों के पेड़ों पर इन दिनों फूल आए थे, ओलावृष्टि से फूल झड़ गए हैं। जिससे भविष्य में फलों का उत्पादन प्रभावित होगा।
विज्ञापन


डीनापानी क्षेत्र में भी काफी ओले गिरे और ओलों की सफेद चादर बिछ गई। ओलावृष्टि से डीनापानी, मैचोड़ आदि क्षेत्रों में फलों के पेड़ों में आए फूल गिर गए, वहीं सब्जी को भी नुकसान हुआ है। मैचोड़ की प्रधान आशा मेहता ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कहा है कि गत दिवस हुई ओलावृष्टि से फसल और उद्यानों को काफी नुकसान पहुंचा है। किसी तरह आजीविका चला रहे गरीब किसानों पर ओलावृष्टि की मार पड़ी है। यदि प्रभावित कृषकों को मुआवजा नहीं मिला तो वह भुखमरी के कगार पर आ जाएंगे।  धौलादेवी ब्लॉक में भी कई इलाकों में ओलावृष्टि से नुकसान पहुंचा है। फलों के पेड़ों में आए फूल गिर गए। गेहूं की फसल को भी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed