फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   heaps of grass burned with forest fire

गांव तक पहुंची जंगल की आग से घास के लुट्टे राख

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
heaps of grass burned with forest fire
डालाकोट नगरखान के जंगल में लगी आग से उठती लपटें। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जंगलों की आग घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बृहस्पतिवार रात एक बार फिर नगरखान क्षेत्र के जंगल में आग लग गई। रिहायसी इलाके तक पहुंची आग ने घास के छह लुट्टों को चपेट में ले लिया। देर रात बमुश्किल आग पर काबू पाया गया। उत्तराखंड क्रांति दल के नेताओं ने ग्रामीण को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार शाम डालाकोट के जंगल में आग बुझने के बाद अगले ही दिन बृहस्पतिवार को क्षेत्र में ही नगरखान की ओर जंगल में अचानक आग लग गई। आग की तेज लपटों ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। इस बीच जंगल की आग गड़ख तोक तक जा पहुंची। तोक में ही घास के छह लुट्टे आग की भेंट चढ़ गए। आग तेजी से घरों तक पहुंचने लगी। ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। क्षेत्र के जंगलों में लगातार लग रही आग ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। उक्रांद के केंद्रीय उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी और जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला ने बताया कि जंगल की आग से गड़ख तोक निवासी डीकर राम के घास के लुट्टे जले हैं। कहा कि जब शहरों में आग लगती है तो शासन-प्रशासन सक्रिय हो जाता है लेकिन गांव में ग्रामीणों की मदद के लिए वन विभाग के कर्मचारी भी उपलब्ध नही होते। उन्होंने जंगलों में फायर वाचर नियुक्त करने पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने बीती रात आग से जले घास के लुट्टों के नुकसान की भरपाई कर उचित मुआवजा दिए जाने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed