{"_id":"681ba56e4cfdbc52410d6539","slug":"health-news-in-district-almora-news-c-232-1-shld1003-127781-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: चर्म रोग विशेषज्ञ का पद खाली, नहीं मिल रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: चर्म रोग विशेषज्ञ का पद खाली, नहीं मिल रहा इलाज
Wed, 07 May 2025 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 07 May 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज अधीन बेस अस्पताल में पिछले काफी समय से त्वचा रोग विशेषज्ञ नहीं है। इससे अस्पताल में त्वचा संबंधी संक्रमण जैसे फंगल इंफेक्शन, एलर्जी और खुजली आदि के मरीजों को निजी अस्पतालों से इलाज कराना पड़ रहा है।
मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पटरी पर नहीं आ पा रही हैं। यहां तैनात चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. शशांक त्यागी भी आठ माह पूर्व छोड़ कर चले गए हैं। चिकित्सक के जाने के बाद मेडिकल कॉलेज में चर्म रोग विशेषज्ञ नियुक्ति नहीं हुई।
मौसम में हो रहे बदलाव के कारण लोग एलर्जी की बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। बेस अस्पताल में रोजाना 40 से 50 मरीज पहुंच रहे हैं लेकिन अस्पताल में चर्म रोग विशेषज्ञ न होने से मरीजों को निजी अस्पतालों में इलाज करवाना पड़ रहा हैं। चिकित्सकों की कमी के कारण लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल रहा है।