{"_id":"681ba54f8a9ca965f0061376","slug":"health-news-in-district-almora-news-c-232-1-ksp1005-127801-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: खिरखेत में हुआ योगाभ्यास शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: खिरखेत में हुआ योगाभ्यास शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण
Wed, 07 May 2025 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 07 May 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां यहां शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए ताड़ीखेत ब्लॉक के इंटर कॉलेज खिरखेत में ब्लॉक स्तरीय योगाभ्यास एवं मुफ्त चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। इसमें 250 से अधिक छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने योगाभ्यास किया और स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और धन्वंतरि वंदना से हुई। आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग की ओर से आयोजित इस योगाभ्यास व शिविर के तहत बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता तथा योग आधारित नाट्य मंचन आयोजित हुआ। चित्रकला में 53 बच्चों ने भाग लिया जिनमें से अंजली, कृष्णा और रितिका बिष्ट ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन्हें अपर जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मोहम्मद शाहिद ने सम्मानित किया। डॉ. शाहिद ने कहा कि योग शारीरिक स्वास्थ्य तो प्रदान करता ही है, साथ ही मानसिक शांति और शरीर संतुलन बनाए रखने का माध्यम है।
उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग तक आयुष सेवाएं पहुंच सकें। प्रधानाचार्य चंद्रशेखर ने इस आयोजन को प्रेरणादायक बताया। संचालन डॉ. मुकेश कुमार गुप्ता ने किया। वहां डॉ. संजय श्रीवास्तव, डॉ. जितेंद्र पपनोई, डॉ. मुकेश कुमार गुप्ता, डॉ. अभिलाषा गुप्ता, डॉ. शोभा पपनोई आदि कई लोग मौजूद रहे।