फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Health facilities will improve, 25 new doctors found

Almora News: बेहतर होंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 25 नये चिकित्सक मिले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Health facilities will improve, 25 new doctors found
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के अस्पतालों में 12 नये चिकित्सक तैनात होंगे। इससे बीमार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और उन्हें इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

बता दें कि लंबे समय से जिले के सीएचसी, पीएचसी में चिकित्सकों की कमी से मरीजों को बेहतर इलाज नहीं मिल रहा था। सरकार की ओर से अब अस्पतालों में चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. नवीन चंद्र तिवारी का कहना है कि चिकित्सकों की लमगड़ा, देघाट, हवालबाग, भिकियासैंण, दन्या, नैल, चौखुटिया, भैंसियाछाना, भतरौंजखान, जैती, द्वाराहाट, ताड़ीखेत में तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बागेश्वर के अस्पतालों में 13 डॉक्टरों की हुई नियुक्ति
15 डॉक्टरों की स्वास्थ्य विभाग ने शासन से की थी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बागेश्वर। जिलेवासियों के लिए अच्छी खबर है। शासन ने जिले के अस्पतालों के लिए 13 नए चिकित्सकों की नियुक्ति को हरी झंडी प्रदान कर दी है। आने वाले चिकित्सक जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी में सेवा देंगे। चिकित्सकों की कमी वाले दूरदराज के क्षेत्रों के अस्पतालों में तैनाती होने से वहां के लोगों को लाभ मिलेगा।
स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार की ओर से जारी पत्र के अनुसार डॉ. पीयूष कुमार, डॉ. मोनिका आर्या, डॉ. लक्ष्मी यादव को सीएचसी कपकोट में तैनाती मिलेगी। डॉ. अंजलि चन्याल और डाॅ. तुलिका अधीन सीएमओ तैनात होंगी। डॉ. हिमांशु प्रकाश को पीएचसी बैजनाथ, डॉ. वैभव धारीवाल को पीएचसी रवाईखाल, डॉ. पुलकित प्रसाद को पीएचसी फरसाली और डॉ. अतुल कुमार सिंह को पीएचसी बदियाकोट में नियुक्ति मिली है।
डाॅ. मो. ताबिश, डॉ. विन्नी चौधरी को जिला अस्पताल में तैनाती मिलेगी। डॉ. रोहन कुमार और डॉ. कविता को जिला अस्पताल में स्थायी चिकित्सकों की नियुक्ति और चिकित्सकों की कमी पूरी होने तक तक तैनात किया गया है।

कोट
शासन से जिले के लिए 15 चिकित्सकों की मांग की गई है। फिलहाल नए चिकित्सकों की तैनाती की सूची नहीं मिली है जो चिकित्सक आएंगे उन्हें दूरदराज के उन अस्पतालों में भेजा जाएगा। - डॉ. कुमार आदित्य तिवारी, सीएमओ, बागेश्वर


कोट
सीएम पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। नए चिकित्सकों की तैनाती से ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी। जिले के दूरदराज की जनता को इससे लाभ मिलेगा। - पार्वती दास, विधायक, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed