फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   he concept of isolated state is not real

पृथक राज्य की अवधारणा साकार नहीं 

Mon, 25 Dec 2017 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Updated Mon, 25 Dec 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
he concept of isolated state is not real
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की जयंती मानते उक्रांद कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

 उक्रांद कार्यकर्ताओं ने यहां पेशावर कांड के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की 126वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई। उक्रांद, युवा उक्रांद और उत्तराखंड छात्र संगठन के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में स्व. गढ़वाली को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। वक्ताओं ने कहा कि लूट-खसोट की राजनीति के चलते पृथक राज्य की अवधारणा साकार नहीं हुई है। उक्रांद अब संगठित होकर प्रदेश की समस्याओं को लेकर संघर्ष करेगा। गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने के लिए शीघ्र ही संघर्ष का बिगुल फूंका जाएगा।

विज्ञापन


पेशावर कांड के महानायक वीर चंद्र गढ़वाली की जयंती पर उक्रांद कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद किया। इस दौरान उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया। कहा कि राज्य की अवधारणाएं पूरी नहीं हुई हैं। सबसे पहले स्थायी राजधानी गैरसैंण बनानी होगी, इसके अलावा किसानों का ऋण माफ करने, स्थायी तौर पर सरकारी विभागों में लगे कर्मचारियों को नियमित करने, नगर निकायों के सीमा विस्तार के निर्णय को वापस लेने की मांग भी उठाई गई। इस अवसर पर युवा उक्रांद के प्रदेश मंत्री अर्जुन सिंह खंपा, नगर अध्यक्ष गोविंद सिंह, गिरीश भट्ट, पंकज रौतेला, समीर अहमद, नीरज बिष्ट, पवन, हिम्मत सिंह, लाल सिंह, लक्की चौधरी, लक्ष्ण सिंह, मदन कुमार सहित तमाम लोग मौजूद थेे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed