CBSE Results: पीएमश्री में हर्षित पांडे 10वीं...काव्या बनीं 12वीं की टॉपर, अल्मोड़ा जिले का शानदार प्रदर्शन
अल्मोड़ा में पीएमश्री अटल उत्कृष्ट जीआईसी अल्मोड़ा में हाईस्कूल में हर्षित पांडे 97 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, भव्या अग्निहोत्री 96 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय, निधि कपकोटी 90 प्रतिशत अंको के साथ तृतीय रही।
विस्तार
अल्मोड़ा में पीएमश्री अटल उत्कृष्ट जीआईसी अल्मोड़ा में हाईस्कूल में हर्षित पांडे 97 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, भव्या अग्निहोत्री 96 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय, निधि कपकोटी 90 प्रतिशत अंको के साथ तृतीय रही। इंटर में काव्या पंत 88 प्रतिशत के साथ प्रथम, दीपिका बिष्ट 87 प्रतिशत के साथ द्वितीय, सुमन जोशी 86 प्रतिशत के साथ तृतीय रही। प्रधानाचार्य राजेश बिष्ट ने बताया कि हाईस्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत और इंटर का 90 प्रतिशत रहा। गत वर्ष की तुलना में रिजल्ट में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। अव्वल विद्यार्थियों को शिक्षकों ने मिठाई खिलाई। वहां राजेश बिष्ट, डॉ. प्रेरणा गुरुरानी, डॉ. गोविंद सिंह रावत, दीपक पांडे, श्रेया जोशी, जगीश पांडे, मदन भंडारी आदि मौजूद रहे।
होली एंजिल में पार्थ हाईस्कूल, युवराज बने इंटर के टॉपर
होली एंजिल पब्लिक स्कूल में 10वीं में पार्थ पांडे ने 98.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। अस्मि नेगी ने 96.40 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा, खुशबु लटवाल ने 95.40 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। लविश भगत ने 95.20 प्रतिशत, प्राची भट्ट 94.60 प्रतिशत, मंजरी जोशी ने 94 प्रतिशत, मोहित मेहरा ने 93.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इंटर में युवराज सिंह ने 93.20 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। तन्मय कुमार 86.40 प्रतिशत के साथ दूसरे, सृष्टि भोज 86 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य डॉ.मनोज चौधरी ने बताया कि परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। चेयरमैन नारायण सिंह बिष्ट, प्रबंधक बलवंत सिंह बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट, किशन सिंह बिष्ट ने छात्र- छात्राओं को बधाई दी।
बियरशिबा में भूमिका ने हाईस्कूल, दिव्यांश और नुपुर ने इंटर टॉप किया
बियरशिबा सीनियर सेकेन्डरी स्कूल अल्मोड़ा में 10वीं में भूमिका कांडपाल 97 फीसदी अंक के प्रथम, निमिष जोशी 96.2 से द्वितीय, अक्षरा बिष्ट, भावेश एवं स्वाति बिष्ट 94 फीसदी से तृतीय रहे। दिव्यांकर प्रताप सिह 93.4 फीसदी , कृष्णा मेहरा 93 फीसदी, काव्या हयांकी व विवेक देवली 92 प्रतिशत, अमन सिंग्वाल व कृतिका सुयाल 91 प्रतिशत, वैशाली पिलखवाल 90 प्रतिशत, अभिलाषा जोशी 89 फीसदी अंक प्राप्त कर अव्वल रहे। इंटर में विज्ञान वर्ग में दिव्यांश रावत 97 फीसदी से प्रथम, अक्षिता कनवाल 91 फीसदी से द्वितीय तथा दिव्यु कापरी 90 फीसदी से तृतीय रहे। वाणिज्य वर्ग में 94.2 फीसदी से अमित सिंगवाल प्रथम, 94 फीसदी से दिशा कपकोटी द्वितीय, 93.4 फीसदी से कुनाल बिष्ट तृतीय रहे। रिया मेहता एवं चिन्मय जोशी 91 फीसदी, मोहित अलमिया 89 फीसदी से अव्वल रहे। कला वर्ग में 97 फीसदी से नुपुर बोरा प्रथम, 94 फीसदी से लक्षिता बिष्ट द्वित्तीय, 91 फीसदी से वैष्णवी बोरा तृतीय रहे। अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। 10वीं-12वीं का परीक्षाफल शत् प्रतिशत रहने पर शिक्षक और विद्यार्थियोंनने मिठाई वितरित कर खुशी मनाई। विद्यार्थियों की उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधक समिति के सचिव तिलक राजतलवार, संस्थापक प्रबंधक निरूपमा भट्ट तलवार, अध्यक्ष निरुपेन्द्र तलवार और मुस्कान तलवार, डायरेक्टर दीपिका विल्सन प्रधानाचार्या नीमा थापा ने खुशी जताई।
शारदा में बेटियों ने मारी बाजी, वर्निका हाईस्कूल व कृतिका रही इंटर टॉपर
शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में हाईस्कूल में वर्निका डालाकोटी ने 97.2 फीसदी अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। एकाग्र 95.8 फीसदी से द्वितीय, मयंक चंदोला 94.4 फीसदी से तृतीय स्थान पर रहे। इंटर में कृतिका पांडेय ने 98 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। देवांगना त्रिपाठी ने 97 प्रतिशत के साथ दूसरा, श्रृष्टि साह और लता तिवारी ने 96.8 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य विनीता शेखर ने बताया कि हाईस्कूल में 17 और इंटर में 12 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। उन्होंने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी।
पार्वती कॉन्वेंट में आयुष ने हाईस्कूल टॉप किया
पार्वती कॉन्वेंट धौलछीना में आयुष बोरा ने 98 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम,अमन बिष्ट ने 94.4 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय, अक्षत कुमार ने 93.2 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद महरा ने बताया कि हाईस्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। कुल 14 विद्यार्थियों में से छह विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से भी अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
ग्रीन फील्ड में स्नेहिल हाईस्कूल, भूमिका ने इंटर टॉप किया
ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल जाखनदेवी में हाईस्कूल में स्नेहिल पंत 98.8 प्रतिशत अंक से प्रथम, मन्नत गडिया 96.2 फीसदी से द्वितीय, शौर्य सिंह नेगी 94.2 फीसदी से तृतीय रहे। दिव्यांक शाह ने 93.6 फीसदी, ख्याति बिष्ट ने 93.5 फीसदी, खुशी भदौरिया ने 93.2 फीसदी, प्रियांशी जोशी ने 93 फीसदी अंक प्राप्त किए। इंटर में भूमिका भाकुनी ने 95.4 प्रतिशत के साथ प्रथम, गौरव नेगी 93.3 से द्वितीय, लक्षिता कांडपाल 92, दीक्षिता राजपूत 91, आदित्य चंद्रा 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। प्रधानाचार्य सुरीना चौधरी ने बताया कि हाईस्कूल और इंटर का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा।
माॅर्डन स्कूल में प्रिया रही इंटर की टॉपर
न्यू माॅर्डन पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में 12वीं का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। प्रिया बिष्ट ने 80 फीसदी अंक के साथ प्रथम, पवन बोरा ने 75 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य डॉ. संजय जोशी ने यह जानकारी दी।