फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Harish Rawat In Ranikhet

कांग्रेस की सरकार आते ही प्रदेश में होगा जिलों का पुनर्गठन: हरदा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Harish Rawat In Ranikhet
पूर्व मुख्यमंत्री को चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत करते समिति और बाल्मीकि समाज के लोग। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। घिंघारीखाल में कालका माता न्यावली देवी राष्ट्रीय मंदिर समिति की तरफ से न्यावली देवी की मूर्ति की स्थापना की गई। मुख्य अतिथि पूर्व सीएम हरीश रावत ने कार्यक्रम में 55 पूर्व सैनिकों को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक देश और प्रदेश का गौरव हैं।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि विधायक करन माहरा और ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत ने भी पूजा में भाग लिया। मुख्य यजमान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील भगत और बबली थे जबकि पं. गोपाल ने मंत्रोच्चारण किया। इधर, सभा को संबोधित करते हुए रावत ने कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए वाल्मीकि समाज और समिति का आभार जताया। वहां पर जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल, राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा, पूर्व विधायक मदन बिष्ट, मनोज तिवारी, ललित फर्स्वाण, गंगा पंचोली, सुरेंद्र भगत, चौधरी राकेश राजौरिया आदि थे।
विज्ञापन

नगर में निकली भव्य शोभायात्रा
रानीखेत। मूर्ति स्थापना और भंडारा कार्यक्रम से पूर्व नगर में माता की भव्य पालकी और कलश यात्रा निकाली गई। गाजे बाजे के साथ तहसील परिसर से शुरू हुई यात्रा नगर भ्रमण के बाद घिंघारीखाल पहुंची। घिंघारीखाल मंदिर में न्यावली देवी माता की मूर्ति स्थापित की गई। बाद में भंडारा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed