फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Hard work is necessary to get ahead in life: DM

जीवन में आगे बढ़ने के लिए कठिन परिश्रम जरुरी: डीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
Hard work is necessary to get ahead in life: DM
उदयशंकर नाट्य अकादमी में कार्यक्रम पेश करते बच्चे। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। उदय शंकर नाट्य अकादमी में बाल दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए कठिन परिश्रम जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा शिक्षित प्रबुद्धजनों की नगरी है। यहां के अनेक लोगों ने देश-विदेश में नाम रोशन किया है। इस अकादमी की सार्थकता के लिए यहां पर मूवी क्लब का गठन किया गया है। प्रयास है कि सप्ताह में एक बार यहां प्रेरणादायी फिल्म दिखाई जाए। इसके अलावा विशेषज्ञ फिल्म निर्देशकों द्वारा फिल्म में अभिनय और गतिविधियों के लिए कार्यशाला आयोजित होगी।
विज्ञापन

इस दौरान बच्चों ने नृत्य समेत अन्य कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। अल्मोड़ा फिल्म सोसायटी ने नृत्य सम्राट उदय शंकर पर आधारित लघु फिल्म कल्पना के कुछ अंश भी दिखाए। कार्यक्रम में हालैंड के ल्यूक द्वारा निर्देशित एक लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया। एफटीटीआई अकादमी के सिनेमोटोग्राफर राजेश शाह ने इस अवसर लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सविता हंयाकी ने तंबाकू निषेध के संबंध में पावर प्वाइंट के माध्यम से प्रस्तुतीकरण कर बच्चों को तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में सीईओ जगमोहन सोनी, नेहरू युवा केंद्र समन्वयक प्रियंका नेगी, वरिष्ठ छायाकार थ्रीश कपूर, जयमित्र बिष्ट, मनमोहन चैधरी, मनोज सनवाल, डॉ. जेसी दुर्गापाल, गिरीश मल्होत्रा, प्रो. एसए हामिद, डॉ, वसुधा पंत आदि मौजूद थे। संचालन विद्या कर्नाटक और नवजोत पांडे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed