फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Har Har Mahadev

हर हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय

Wed, 18 Feb 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा। Updated Wed, 18 Feb 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
Har Har Mahadev

जिले में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जागेश्वर धाम समेत शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी। जागेश्वर धाम में श्रद्धालुओं ने भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। कई लोगों ने मंदिर परिसर में पार्थिव पूजन भी किया।

विज्ञापन


अल्मोड़ा नगर में नंदादेवी, मुरली मनोहर, बद्रीनाथ, उल्का देवी, त्रिपुरा सुंदरी, रघुनाथ मंदिर, एनटीडी शिव मंदिर आदि मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ रही। लोगों ने भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। नगर से लगे पातालदेवी, विश्वनाथ स्थित शिव मंदिरों में मेला लगा।  उधर हवालबाग के समीप स्थित देवस्थल शिव मंदिर में लगे मेले में काफी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन


जागेश्वर धाम स्थित मंदिरों में सुबह से ही पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। लोगों ने मंदिरों में भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। इस मौके पर कई लोगों ने पार्थिव पूजन और अन्य अनुष्ठान किए। बाजार क्षेत्र में कई लोगों ने भंडारे भी आयोजित किए थे। सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। उधर दन्यां शिव मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मेले में स्थानीय और बाहर से आए व्यापारियों ने दुकानें लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमेश्वर स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की तड़के से ही भीड़ लगी रही। देर रात तक यह क्रम चलता रहा। सायं के समय सोमनाथ सांस्कृतिक मंच सोमेश्वर के संयोजन में भगवान शिव पार्वती की झांकी निकाली गई। जिसमें लोग भजन गाते हुए चल रहे थे। इसके बाद रामलीला मैदान में रंगारंग कार्यक्रम कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र भंडारी और ब्लाक प्रमुख दीपक बोरा ने किया। भस्मासुर नाटक का कुमाऊंनी भाषा में मंचन भी किया गया। बाजार में व्यापारियों ने दुकानें लगाई थी जिनसे लोगों ने खरीददारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed