{"_id":"0b3d7abd34118831438263e4cafcc492","slug":"halt-rural-post-offices-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण डाकघरों में कामकाज ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण डाकघरों में कामकाज ठप
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Updated Wed, 11 Mar 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के आह्वान पर ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल जोर पकड़ने लगी है। हड़ताल के कारण दूसरे दिन ग्रामीण इलाकों के कई डाकघरों में कामकाज प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
ग्रामीण डाक सेवकों को विभागीय सेवा में लेने, सेवा शर्तों के लिए न्यायाधीश समिति का गठन करने और विभागीय कर्मचारियों की तरह सुविधाएं देने आदि मांगों को लेकर डाक सेवकों ने कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन भी किया। उधर चौखुटिया क्षेत्र के कुल 14 ग्रामीण डाकघरों में से 13 डाकघरों के डाक सेवक हड़ताल पर चले गए हैं। रामपुर शाखा में कामकाज हुआ।
विज्ञापन
इस मौके पर हुई बैठक में डाक सेवकों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। बैठक में हुकम सिंह, कल्याण सिंह, हरीश सिंह, मोहन सिंह, अंबिका देवी, प्रेमसिंह, विष्णुदत्त, धनसिंह, महेश चंद्र, पानदेव, हर सिंह, हीरा सिंह, बहादुर सिंह भैरव दत्त, भीम सिंह, उमराव सिंह, राम सिंह, गोपाल सिंह, कैलाश चंद्र, चंद्रादत्त, हरीश सिंह, प्रभाकर जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन