फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   halkhal in Risken Vally

चाल खाल और पौधरोपण से रिस्कन नदी को बचाने की मुहिम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
halkhal in Risken Vally
कांडे गांव में इस तरह से बने हैं चाल खाल। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। रिस्कन नदी के पुनर्जनन को लेकर चलो गांव की ओर अभियान के तहत पौधरोपण और चाल-खाल बनाने का काम जारी है। सामाजिक कार्यकर्ता मोहन कांडपाल के नेतृत्व में कांडे गांव में खाल बनवाने का कार्य चल रहा है। इसमें कई प्रवासियों को भी रोजगार मिल रहा है।
विज्ञापन

अभियान का मुख्य उद्देश्य तेजी से सूख रही रिस्कन नदी का जलस्तर बढ़ाना है। इस कार्य में मोहन को दिल्ली राज्यसभा के पूर्व निदेशक राम चंद्र विरवानी सहयोग कर रहे हैं। जल संवर्धन और संरक्षण को लेकर कांडपाल इन दिनों कांडे गांव में खाल बनवा रहे हैं। इसके तहत उन्होंने हजारों खाल बनवाए हैं। इस बीच कोरोना काल में चाल-खाल बनवाने के काम से जहां बेरोजगारों को रोजगार मिल रहा है।
विज्ञापन

द्वाराहाट की रिस्कन घाटी में इस तरह से बन रहे चाल-खाल।
- जलस्रोत पुनर्जीवित करने के उद्देश्य को लेकर चलो गांव की ओर अभियान चलाया गया है। गांव में रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में जलस्रोत जरूरी हैं। एकमात्र रिस्कन नदी को बचाने का बीड़ा उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मोहन कांडपाल, सामाजिक कार्यकर्ता।
-गांव में रहने के लिए पानी का होना जरूरी है। रिस्कन नदी तेजी से सूख रही है। इसके पुनर्जनन की जिम्मेदारी स्वयं को उठानी होगी। तभी कार्य सफल होगा। चाल-खाल बनाए जाने से स्रोतों को पुनर्जीवन मिलेगा। -बहादुर सिंह, बेढुली।

-रिस्कन नदी पर क्षेत्र के कई गांव निर्भर हैं। नदी से ही पेयजल योजनाएं और सिंचाई योजनाएं संचालित हैं। अब नदी का जलस्तर सूख रहा है। इसे बचाने के लिए भगीरथ प्रयासों की जरूरत है।
-घनश्याम पांडे, सरपंच कांडे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed