{"_id":"6098259e8ebc3e6acb012846","slug":"gyapan-by-upapa-in-almora-almora-news-hld423887127","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपपा ने उठाई बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपपा ने उठाई बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग
विज्ञापन
अल्मोड़ा। प्रत्येक नागरिक को मिले निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा विषय पर भारत ज्ञान विज्ञान समिति की ओर से ऑनलाइन परिचर्चा आयोजित की गई। इसमें मुख्य वक्ता भारत ज्ञान विज्ञान समिति उत्तराखंड के अध्यक्ष विजय भट्ट ने कहा कि कोरोना के दूसरे दौर में साक्षरता अभियान की तरह जनजागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कोरोना को पुलिस के डंडे से नहीं लोगों की जागरूकता से काबू किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि भारत ऑक्सीजन उत्पादक सबसे बड़ा देश है। इसके बावजूद लोग ऑक्सीजन के बिना मर रहे हैं। सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के बजाय संसद भवन जैसे कई प्रोजेक्टों पर खर्च कर रही है। अध्यक्षता करते हुए पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज को जल्द चालू किया जाए। कहा कि अल्मोड़ा पर्वतीय क्षेत्र के अन्य जिलों में आक्सीजन प्लांट लगाए जाने चाहिए।
प्राथमिक शिक्षक संघ लमगड़ा के अध्यक्ष गणेश सिंह भंडारी ने कहा कि गोल्डन कार्ड के नाम पर कर्मचारियों के वेतन से नियमित पैसा कट रहा है लेकिन स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
भारत ज्ञान विज्ञान समिति के राज्य सचिव कमलेश खंतवाल, राज्य समता संयोजक डॉ. उमा भट्ट, सुनीता पांडे, अशोक पंत, मोहन वन गोस्वामी, विनोद राठौर, गरिमा राना, नवाबुद्दीन ने भी विचार रखे। समिति के जिलाध्यक्ष दिवंगत अनिल पुनेठा को श्रद्धांजलि भी दी गई। नीरज पंत ने संचालन किया। इस दौरान प्रमोद तिवारी, समिति के पूर्व सचिव उदय किरौला, जिला सचिव जगदीश पाठक आदि थे।
उपपा ने मांगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा
अल्मोड़ा। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिन में एक घंटे पोस्टरों के साथ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता हर मरीज सरकार की जिम्मेदारी, हर बीमार नागरिक का इलाज करो वरना गद्दी छोड़ दो आदि पोस्टर लाए थे।
उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि हर मरीज को बेहतर उपचार देना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन सरकार इससे मुंह मोड़ चुकी है। कोरोना महामारी के दौर में सरकार के खोखले दावों की पोल खुल गई है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का अधिकार है कि उसे निशुल्क और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करे। अन्यथा सरकार सत्ता छोड़ दे। उन्होंने कहा सरकार जनता को गुमराह कर रही है।
वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड सरकार भी जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने में विफल साबित हो रही है। मांग करने वालों में उपपा की केंद्रीय सचिव आनंदी वर्मा, गोपाल राम, नारायण राम, किरन आर्या, लीला आर्या, राजू गिरी, अनीता बजाज, हीरा देवी, मो. वसीम, मीना देवी, सरिता मेहरा आदि रहे।