फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Guest Teacher agitated Almora

अतिथि शिक्षकों ने नारेबाजी कर सरकार को जमकर कोसा

Sat, 10 Dec 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sat, 10 Dec 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Guest Teacher agitated Almora
अल्मोड़ा के गेस्ट टीचर आंदोलित - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा। तदर्थ नियुक्ति की एक सूत्रीय मांग को लेकर अतिथि शिक्षकों ने शनिवार को गोविंद बल्लभ पंत पार्क में धरना दिया और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। वक्ताओं ने कहा कि जब तक अतिथि शिक्षकों को तदर्थ नियुक्ति नहीं मिलेगी आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार यदि अतिथि शिक्षकों का भविष्य सुरक्षित करती है तो सभी अतिथि शिक्षक हड़ताल खत्म कर काम पर लौट आएंगे।

विज्ञापन


शीतकालीन अवकाश में भी अतिरिक्त समय देकर पठन-पाठन का काम पूरा कराएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से उन्हें लगातार आश्वासन मिले, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस कारण अतिथि शिक्षकों का भविष्य अधर में लटक गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी हठधर्मिता छोड़कर अतिथि शिक्षकों की मांग पूरी करनी चाहिए। नारेबाजी करने वालों में विजय सिंह भाकुनी, भरत आर्या राकेश आर्या, भूपेंद्र आगरी, ममता, पूनम वर्मा, चंद्रकला, श्वेता, तारा देवी, शशिपाल, मनीषा, नीता देवड़ी, दुर्गा भट्ट, उमा मेहता, हेमलता, मोहनी गोस्वामी, अभिलाषा आदि बैठे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed