{"_id":"667db323f5bdc34fe00c7ef4","slug":"guards-with-gun-in-three-campuses-almora-news-c-232-1-alm1002-113785-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: एसएसजे विवि के तीन परिसरों में बंदूकधारी सुरक्षा कर्मी होंगे तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: एसएसजे विवि के तीन परिसरों में बंदूकधारी सुरक्षा कर्मी होंगे तैनात
Fri, 28 Jun 2024 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 28 Jun 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अच्छी खबर
60 सुरक्षाकर्मियों से लैस होंगे अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ परिसर
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के अधीन अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ परिसरों में अब बंदूकधारी सुरक्षा कर्मी विद्यार्थियों, प्राध्यापकों की सुरक्षा करेंगे। तीनों परिसरों में जल्द 60 सुरक्षा कर्मी तैनात नजर आएंगे।
एसएसजे विश्वविद्यालय के अधीन अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ परिसर में अब तक तैनात सुरक्षा कर्मी डंडे के सहारे सुरक्षा में जुटे हैं। अब जल्द ही इसमें बदलाव होगा और बंदूकधारी तैनात होंगे। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए 40 प्रतिशत भूतपूर्व सैनिकों को मौका मिलेगा। पंजीकृत एजेंसियों के माध्यम से सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएगी। विवि प्रबंधन के मुताबिक सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के लिए पंजीकृत एजेंसियों से संपर्क किया गया है। संवाद
आपराधिक छवि वाले नहीं बन सकेंगे सुरक्षा कर्मी
अल्मोड़ा। विवि प्रबंधन के मुताबिक तैनाती से पहले संबंधित अभ्यर्थी का आपराधिक इतिहास खंगाला जाएगा। यदि कोई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है तो उसे सुरक्षा कर्मी के रूप में तैनाती नहीं दी जाएगी। संबंधित एजेंसी को इसके सख्त निर्देश जारी किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
कोट-विश्वविद्यालय के अधीन सभी परिसरों में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती होगी। पूर्व सैनिकों को शामिल करने का उद्देश्य विद्यार्थियों, प्राध्यापकों और परिसर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना है।-डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट, कुलसचिव, एसएसजे विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा।