{"_id":"9d7fdeb9d498835f5f802dbebdf035f4","slug":"gration-recorded-four-sue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार घरातियों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार घरातियों पर मुकदमा दर्ज
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ रानीखेत (अल्मोड़ा)
Updated Sat, 23 May 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताड़ीखेत ब्लाक के सूरी गांव में बारातियों और घरातियों के बीच हुई मारपीट के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मारपीट की वजह डीजे में मनपसंद गीत बजाने को लेकर उपजा विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन
इधर मारपीट में गंभीर रूप से घायल सरसों गांव निवासी बाराती प्रदीप बिष्ट के पिता नारायण सिंह ने चार घरातियों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। इधर पटवारी का कहना है कि मारपीट में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को अल्मोड़ा के सरसों गांव से ताड़ीखेत के सूरी गांव में बारात गई थी। वहां बारातियों और घरातियों के बीच मारपीट हो गई थी। मारपीट में घायल होने पर चार घरातियों का खैरना स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराया जा रहा था।
विज्ञापन
घायलों का कहना था कि 25 से 30 बारातियों ने बाइक को पास न देने का आरोप लगाते हुए उनके साथ मारपीट कर दी थी, लेकिन शुक्रवार को मामले में नया मोड़ आ गया है। सरसों गांव निवासी नारायण सिंह ने राजस्व पुलिस में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जिसमें कहा गया है कि सूरी बारात पहुंचते ही बराती नाच रहे थे, तभी घराती कृपाल सिंह, ललित परिहार, पंकज परिहार, राम सिंह ने दूसरा गाना लगाने को कहा, इतने में घराती-बारातियों में मारपीट हो गई। आरोप है कि महिलाओं ने भी बारातियों को पीटा। मारपीट में प्रदीप बिष्ट आदि बारातियों को चोटें आई हैं।
अल्मोड़ा के अस्पताल में प्रदीप का उपचार किया जा रहा है। राजस्व उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह बिष्ट ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 323, 324 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है।
उपराजस्व निरीक्षक लक्ष्मण सिंह बिष्ट ने बताया कि मारपीट में सूरी गांव के जिन घरातियों पर मुकदमा हुआ है, उनमें से अधिकतर लोगों के लिए खिलाफ तहसील में मारपीट के पुराने मामले भी दर्ज हैं।
उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को हुई मारपीट को लेकर घरातियों की ओर से किसी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया है।